{"_id":"6416759e2e0626035f0fbee7","slug":"history-sheeter-killed-by-knife-axe-in-jodhpur-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: चाकू-कुल्हाड़ी से वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या, विवाद के बाद कुछ युवकों ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: चाकू-कुल्हाड़ी से वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या, विवाद के बाद कुछ युवकों ने दिया घटना को अंजाम
Sun, 19 Mar 2023 08:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 19 Mar 2023 08:08 AM IST
सार
राजीव गांधी नगर न्यू बोम्बे योजना कॉलोनी में शनिवार देर रात रंजिश के चलते कुछ लोगों ने चाकू-कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की हत्या
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंजिश के चलते शनिवार देर रात लोगों ने मिलकर एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सात-आठ लोगों को एक युवक को दौड़ाते हुए देखा गया। मामला राजीव गांधी नगर थाने के न्यू बॉम्बे योजना कॉलोनी का है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर प्रेम धणदे ने बताया कि न्यू बोम्बे योजना कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर रमेश उर्फ महाकाल की सात-आठ लोगों ने रंजिश के चलते चाकू-कुलहाड़ी जैसे धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधा पर हत्यारों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी तक कोई भी हत्यारा पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
देर रात युवकों से हुआ झगड़ा
पुलिस का कहना है कि मृतक महाकाल राजीव गांधी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसकी कई लोगों से रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात कॉलोनी में उसका कुछ युवकों से झगड़ा हुआ। इस दौरान युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए महाकाल मौके से पैदल ही भागा। इसका फुटेज भी सामने आया है। हमलावरों की संख्या अधिक होने से वह अधिक दूर नहीं भाग पाया और पकड़ा गया। हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ वार किए। खून अधिक बहने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हमलावरों की पहचान और पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। एफएसएल को मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन