फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Greed: Ex serviceman arrested for buying liquor from army canteen and selling it at high price

लालच: सेना की कैंटीन से खरीद थी शराब, ऊंचे दाम पर बेचने के आरोप में पूर्व सैनिक गिरफ्तार

Sun, 20 Jun 2021 09:04 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, जोधपुर।
पीटीआई, जोधपुर। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 20 Jun 2021 09:04 PM IST
सार

जोधपुर में एक भूतपूर्व सैनिक को सेना की कैंटीन से महंगी शराब खरीदने और उसे बाजार में ऊंची कीमत पर बेचकर लाभ कमाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Greed: Ex serviceman arrested for buying liquor from army canteen and selling it at high price
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जोधपुर में एक भूतपूर्व सैनिक को सेना की कैंटीन से महंगी शराब खरीदने और उसे बाजार में ऊंची कीमत पर बेचकर लाभ कमाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। बनार थाने के प्रभारी सीताराम खोजा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के घर से शराब की 139 बोतलें और और अवैध गतिविधि से कमाई 4.10 लाख रुपये की राशि बरामद की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस और सेना की खुफिया इकाई के अधिकारियों ने संयुक्त तौर पर आरोपी भगत सिंह के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से शराब की बोतलें और नकदी बरामद की। सिंह के खिलाफ सेना खुफिया इकाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी के घर से महंगी शराब की बोतलें मिली हैं। वह इन बोतलों को सेना की कैंटीन से खरीदता था, जो कि सैनिकों को कम दरों पर मिलती हैं। इसके बाद वह ऊंची कीमत पर इन्हें बेच देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed