{"_id":"639ae206187c3f396609c6c2","slug":"girl-refused-to-go-to-her-in-laws-house-because-she-has-to-become-something-by-studying-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: 12 साल की उम्र में ब्याह करने वाली सरला ने ससुराल जाने से मना किया,क्योंकि उसे पढ़ लिखकर कुछ बनना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: 12 साल की उम्र में ब्याह करने वाली सरला ने ससुराल जाने से मना किया,क्योंकि उसे पढ़ लिखकर कुछ बनना है
Thu, 15 Dec 2022 02:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Dec 2022 02:30 PM IST
सार
राजस्थान के जोधपुर जिले में 22 साल की एक युवती ने जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। दरअसल, 12 साल की उम्र में ही उसकी शादी हो गई थी। गौना न होने की वजह से वह अपने मायके में रह रही थी, जब वह 18 साल की हुई तो ससुराल वालों ने विदाई करने का दबाव बनाया। लेकिन सरला ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में युवती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर जिले में 22 साल की एक युवती ने जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। युवती का 12 साल की उम्र में बाल विवाह हो गया था। लेकिन गौना न होने की वजह से वह अपने मायके में ही रह रही थी। जब वह 18 साल की हुई तो ससुराल वाले विदाई करने का दबाव बनाने लगे, लेकिन सरला ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा, वो पढ़ लिखकर नौकरी करना चाहती है और अपने से 14 साल उम्र के बड़े शख्स के साथ नहीं रहेगी।
विज्ञापन
पंचायत बुलाकर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया...
सरला के ससुराल वालों ने पंचायत बुलाकर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी शुरू कर दी। सरला के माता-पिता परेशान हो गए और इससे आहत होकर सरला ने भी जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। फिलहाल, सरला जोधपुर के मथुरादास हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। एसपी अनिल कयाल ने बताया, इस पूरे घटनाक्रम पर पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही राजूराम और उसके परिवार को पाबंद भी किया है। कुछ समय के लिए यह परिवार शांत रहा, लेकिन फिर दबाव बनाकर गौने लिए बार-बार लड़की वालों को परेशान करने लगा।
विज्ञापन
एसपी ने बताया, सरला के माता-पिता ने यह निर्णय लिया है कि वह गौना नहीं करेंगे। लेकिन ससुराल वालों ने पंचायत बुलाकर 25 लाख रुपये के जुर्माने की धमकी दी है। राजस्थान बाल कल्याण समिति के जोधपुर जिला अध्यक्ष धनपत गुर्जर ने हॉस्पिटल जाकर सरला से बात की और पुलिस से सरला को सुरक्षा देने की मांग की। डॉक्टरों के अनुसार, सरला की हालत खतरे से बाहर है। सरला का कहना है, वो अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती है। भूगोल में एमए कर रही है, मुझे बाल विवाह मंजूर नहीं। जब ससुराल जाने से मना किया तो परिवार को धमकियां मिलीं।
विज्ञापन