फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   girl died in Jodhpur in suspicious condition investigation started

Rajasthan: युवती की संदिग्ध हालात में मौत, कपड़ों पर थे खून के धब्बे, पैर में फ्रैक्चर, ज्यादती की आशंका

Sun, 07 Aug 2022 11:36 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 07 Aug 2022 11:36 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार युवती को जब पावटा अस्पताल लाया गया, तब उसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे। हालत बिगड़ने पर युवती को एमजीएच रेफर कर दिया गया। जिसके बाद युवती की मौत हो गई।

विज्ञापन
girl died in Jodhpur in suspicious condition investigation started
जोधपुर में युवती की संदिग्ध मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर के उदय मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने युवती के शव को मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।

विज्ञापन


युवती की मौत की सूचना पर डीसीपी पूर्व अमृता दुहन भी मौके पर पहुंची। डीसीपी ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवती को अस्पताल लाया गया है। जिस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूचना पर उदय मंदिर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची, उसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवती को जब पावटा अस्पताल लाया गया, तब उसकी हालत गंभीर थी। उसके एक पांव पर गहरी चोट लगी थी। उसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे, जो वजाइनल ब्लीडिंग का संकेत दे रहे थे। हालत लगातार बिगड़ते देख युवती को एमजीएच रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवती के कपड़ों पर सफेद पाउडर के कुछ कण भी दिख रहे थे। जिससे प्रथम दृष्टया नशे की शंका जताई जा रही है। अमृता दुहन ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed