फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   gangster lawrence bishnoi facebook page updated with a social message

बंद गैंगस्टर का फेसबुक मैसेज 'लड़की को जिंदा जलाने वालों का होगा हिसाब'

Sat, 01 Apr 2017 01:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Apr 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
gangster lawrence bishnoi facebook page updated with a social message
पुलिस हिरासत में गैंगस्टर लॉरेंस - फोटो : Internet
पंजाब-हरियाणा में रंगदारी व अवैध वसूली के बाद अब पंजाब का हार्डकोर अपराधी लॉरेंस बिश्नोई राजस्थान में अपनी जड़ें फैलाने में लगा है। जोधपुर जेल में बंद लॉरेन्स का फेसबुक पेज अपडेट हुआ है, जिसमें इन दिनों राजस्थान में एक लड़की को जिंदा जलाने के बहुचर्चित मामले को लेकर कहा गया है "कानून चले न चले अपने हिसाब से, इसका अब हम करेंगे हिसाब अपने हिसाब से।"
विज्ञापन


पिछले दिनों शहर में दो व्यापारियों के घर के बाहर फायरिंग करने और निजी ट्रेवल एजेंसी संचालक के घर के बाहर खड़ी मर्सडीज को आग के हवाले करने के मामले में पंजाब के गैंगेस्टर लॉरेंस को जोधपुर पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। इन दिनों उसकी पुलिस रिमांड चल रहा है। इस बार लॉरेंस की तरफ से फेसबुक अपडेट में हरियाढाणा गांव की घटना का जिक्र हुआ है, जिसमें गांव की एक ब्राह्मण लड़की को जमीनी विवाद व सड़क चौड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने के मामले में अभी पुलिस व प्रसाशन यह तय नहीं कर पाया की ललिता को जलाया गया या वो खुद जली थी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यहां के युवा लड़कों को व ब्राह्मण जाति के युवाओं को अपने संगठन से जोड़ने के लिए लॉरेंस ने यह नया पैंतरा आजमाया है, जो पुलिस के लिए एक पहेली बन चुका लॉरेंस एक बार फिर चुनौती खड़ी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधियों के फेसबुक पेज अपडेट पर पुलिस का नहीं चलता बस

gangster lawrence bishnoi facebook page updated with a social message
लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक पेज पर हरियाढाणा गांव की घटना का जिक्र - फोटो : Internet
अब पुलिस के लिए एक नई चुनौती है कि आखिर कौन लॉरेंस का फेसबुक पेज अपडेट कर रहा है? हालाँकि लॉरेंस के नाम से कई फ़ेसबुक पेज हैं ,लेकिन जब से पुलिस उसे लेकर जोधपुर पहुंची है, तभी से उसका फेसबुक पेज लगातार अपडेट हो रहा है।

ऐसे में यह सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस हिरासत में होने के बावजूद लॉरेन्स ही पेज अपडेट कर रहा है या फिर उसके इशारे पर गैंग के दूसरे लोग उसका पेज अपडेट कर रहे हैं। गैंगस्टर लॉरेन्स के फेसबुक पर करीब 35 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और आमतौर पर लॉरेन्स का पेज पंजाबी भाषा में ही अपडेट होता है, जिसमें अंग्रेजी टेक्सट का इस्तेमाल होता है।

गौरतलब है कि ठीक इसी तरह ही कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल का भी एक फेसबुक पेज है, जिसमें आए दिन कोई न कोई अपडेट होता रहता है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो ये लोग सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बरगलाने की कोशिश करते हैं और लोगों की सहानुभूति भी प्राप्त करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed