फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   gangaster arrested by jodhpur police

राजस्थान पुलिस पकड़कर लाई पंजाब व हरियाणा के इस गैंगस्टर को

Thu, 30 Mar 2017 01:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
gangaster arrested by jodhpur police
गैगस्टर लॉरेंस उर्फ लविन्द्र - फोटो : amar ujala
पंजाब और हरियाणा के गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को राजस्थान पुलिस जोधपुर लेकर आई। गत दिनों चिकित्सक और ट्रैवल्स संचालक पर फायरिंग के मामले में आरोपित लॉरेंस को गुरुवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


कोर्ट ने लॉरेंस विश्नोई को 6 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पंजाब—हरियाणा के गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने गत 17 मार्च को अपने गुर्गो से श्रीराम अस्पताल के संचालक डॉ सुनील चांडक और जैन ट्रैवल्स के संचालक मनीष जैन के आवास पर फायरिंग करवाई थी। वहीं जैन के घर के बाहर खडी मर्सिडिज कार भी जला दी गई थी। आरोपितों की ओर से डॉक्टर को फोन करके करीब 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी। मामले की जांच के दौरान ही पुलिस को पता लगा कि लॉरेंस विश्नोई फरीदकोट जेल से ही गैंग का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने गैंग के स्थानीय सदस्यों को दबोच कर पूछताछ की तो लॉरेंस का हाथ सामने आया। इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस को फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जोधपुर लेकर पहुंची। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी जोधपुर वेस्ट विनीत कुमार ने बताया कि पूछताछ में पंजाब और हरियाणा से जुड़ी गैंग के राजस्थान में फैले नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार दुतारावली अबोहर निवासी लॉरेंस ऊर्फ लविन्द्र की करीब 7.20 करोड़ से अधिक की पुश्तैनी सम्पति है। इसके बावजूद ज्यादा से ज्यादा कमाने और डॉन बनने के शौक के लिए लॉरेंस अपराध की दुनिया में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed