Rajasthan: 'जलते खाकी पैंट' पर बोले शेखावत, आधा लाख की टीशर्ट पहनने वाला शहजादा भारतीय संस्कृति को जलाएगा ही
खाकी हाफ पैंट को सुलगते हुए दिखाने पर भाजपा कांग्रेस पर भड़क गई है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इससे 'आपके अपने वाले' खुश होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और जोधपुर से लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आरएसए के खाकी हाफ पैंट को जलते दिखाया था। इसी तस्वीर से भड़के शेखावत ने कहा कि भारत तो आपके पुरखों ने तोड़ा था राहुल जी ! जुड़ तो साल 2014 के बाद से रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि आधा लाख (50 हजार) की टीशर्ट पहनने वाला शहजादा भारतीय संस्कृति की प्रतीक खाकी को जलाना ही चाहेगा। इससे उसके ‘अपने-वाले’ जो खुश होंगे। बता दें कि कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए खाकी पैट में आग और धुंआ निकलते पोस्टर शेयर किया था। कांग्रेस पार्टी की ओर से लिखा गया कि देश को नफरत के बंधन से मुक्त करने और भाजपा-आरएसएस की ओर से किए गए डैमेज से बाहर निकालने के लिए स्टेप-बाई-स्टेप हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।
'गहलोत को किस नाम के आगे जिन्दाबाद सुनने से डर लगता है'
वहीं सीएम गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत में जुबानी जंग जारी है। शेखावत ने सीएम सलाहकार विधायक बाबूलाल नागर की ओर से लोगों को धमकाने के मुद्दे पर भी सीएम गहलोत को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि ये कौन सा कानून है, जिसमें राजीव गांधी और अशोक गहलोत के अलावा किसी और के नाम के नारे लगाने पर पुलिस पकड़कर केस बना देगी। अशोक गहलोत को किस नाम के आगे जिन्दाबाद सुनने से डर लगता है। अपने ही कार्यकर्ताओं को पुलिस का डर दिखा कर क्या हासिल हो जाएगा। यहां नहीं तो कहीं और नारे लगेंगे।' इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के भाजपा से चुने गए 25 सांसदों (1 RLP सांसद शामिल) को निकम्मा और नाकारा तक कहा था।