{"_id":"6758f22976289921af0ad673","slug":"gajendra-singh-shekhawat-s-retort-on-khachariyavas-statement-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: खाचरियावस के बयान पर शेखावत का पलटवार, कहा- जो 50 हजार वोटों से हारे, वो इस तरह के बयान नहीं देते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: खाचरियावस के बयान पर शेखावत का पलटवार, कहा- जो 50 हजार वोटों से हारे, वो इस तरह के बयान नहीं देते
Wed, 11 Dec 2024 07:30 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 11 Dec 2024 07:30 AM IST
सार
Rajasthan: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो 50-50 हजार वोटों के अंदर से हारे हैं। उसके बाद में भी अभी वह इस तरह की टिप्पणियां करें कुछ तो बोलना पड़ेगा।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक शादी समारोह शिरकत करने के लिए जोधपुर पहुंचे। इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान में भी औद्योगिक निवेश की विकास की और निवेश की अपार संभावना है और आने वाले समय में राजस्थान संभावनाओं के उन द्वार पर खड़ा है कि राजस्थान में मिनरल्स है, राजस्थान में पर्यटन की संभावना है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा आयोजित राइजिंग राजस्थान एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब एक तरफ भारत में लगातार निवेश बढ़ रहा है और दूसरी तरफ सरकार के 4 साल से ज्यादा समय शेष होने के चलते हुए राजस्थान में निवेशकों का भरोसा है और उसका प्रमाण यह है कि 35 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के MOU राइजिंग राजस्थान समिति के तहत साइन हुए जो अब तक देश के किसी भी प्रांत द्वारा किए गए ऐसे इन्वेस्टमेंट सबमिट में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
वहीं प्रताप सिंह खाचरियावास के पर्दे लगाकर नाकामियों को छुपाने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एक हिंदी की कहावत होती है, खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे…जनता ने जिस को नकार दिया है, वह अपने आप के कसीदे पढ़ा करते थे। वह 50-50 हजार वोटों के अंदर से हारे हैं। उसके बाद में भी अभी वह इस तरह की टिप्पणियां करें कुछ तो बोलना पड़ेगा