फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Gajendra Singh Shekhawat's retort on Khachariyavas' statement

Rajasthan: खाचरियावस के बयान पर शेखावत का पलटवार, कहा- जो 50 हजार वोटों से हारे, वो इस तरह के बयान नहीं देते

Wed, 11 Dec 2024 07:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 11 Dec 2024 07:30 AM IST
सार

Rajasthan: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो 50-50 हजार वोटों के अंदर से हारे हैं। उसके बाद में भी अभी वह इस तरह की टिप्पणियां करें कुछ तो बोलना पड़ेगा।

विज्ञापन
Gajendra Singh Shekhawat's retort on Khachariyavas' statement
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक शादी समारोह शिरकत करने के लिए जोधपुर पहुंचे। इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


राजस्थान में भी औद्योगिक निवेश की विकास की और निवेश की अपार संभावना है और आने वाले समय में राजस्थान संभावनाओं के उन द्वार पर खड़ा है कि राजस्थान में मिनरल्स है, राजस्थान में पर्यटन की संभावना है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा आयोजित राइजिंग राजस्थान एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब एक तरफ भारत में लगातार निवेश बढ़ रहा है और दूसरी तरफ सरकार के 4 साल से ज्यादा समय शेष होने के चलते हुए राजस्थान में निवेशकों का भरोसा है और उसका प्रमाण यह है कि 35 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के MOU राइजिंग राजस्थान समिति के तहत साइन हुए जो अब तक देश के किसी भी प्रांत द्वारा किए गए ऐसे इन्वेस्टमेंट सबमिट में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रताप सिंह खाचरियावास के पर्दे लगाकर नाकामियों को छुपाने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एक हिंदी की कहावत होती है, खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे…जनता ने जिस को नकार दिया है, वह अपने आप के कसीदे पढ़ा करते थे। वह 50-50 हजार वोटों के अंदर से हारे हैं। उसके बाद में भी अभी वह इस तरह की टिप्पणियां करें कुछ तो बोलना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed