{"_id":"631f2416315d045e6200d0e9","slug":"forest-ranger-broker-arrested-for-taking-50-thousand-rupees-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: जोधपुर में एसीबी की कार्रवाई, फॉरेस्ट रेंजर का दलाल 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: जोधपुर में एसीबी की कार्रवाई, फॉरेस्ट रेंजर का दलाल 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार
Mon, 12 Sep 2022 05:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 12 Sep 2022 05:50 PM IST
सार
जोधपुर वन विभाग का रेंजर वन भूमि नहीं होने के बावजूद धौंस दिखाकर भूखंड मालिकों से वसूली कर रहा था। एक भूखंड मालिक की शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उसके दलाल को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन
फॉरेस्ट रेंजर का दलाल गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने सोमवार को ठेकेदार शिवदान को जयपुर निवासी विक्रम सिंह से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। शिवदान ने फॉरेस्ट रेंजर हरीराम विश्नोई के दलाल के रूप में यह रिश्वत की राशि ली।
विज्ञापन
बता दें कि परिवादी विक्रम सिंह ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसका एक भूखंड जोधपुर के इलाके में है, जिसकी उसने रजिस्ट्री कराई हुई है। इस भूखंड पर उसके निर्माण को वन विभाग ने तुड़वा दिया था। इस पर वह फॉरेस्ट रेंजर हरीराम विश्नोई से मिला तो उसने तीन हजार रुपये और शराब की बोतल रिश्वत के रूप में लिए। इसके बाद भी उसे निर्माण नहीं करने दिया गया तो उसने फिर रेंजर से संपर्क किया। रेंजर ने उसे अपने पड़ोसी से बात करने के लिए कहा, जिसने कुछ समय पहले निर्माण कराया था।
विज्ञापन
इस दौरान एसीबी ने सत्यापन कराया तो रेंजर ने कहा, वह ठेकेदार शिवदान से बात कर ले। शिवदान से बात करने पर उसने 50 हजार देने के लिए कहा। परिवादी ने सोमवार को रावटी इलाके में अपनी कार में दलाल ठेकेदार शिवदान को 50 हजार रुपये दिए। उसी समय एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। फॉरेस्ट रेंजर हरीराम विश्नोई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है, जोधपुर में रावटी इलाके का काफी हिस्सा वन विभाग के स्वामित्व का है। यहां वन भूमि और साधारण भूमि में अंतर करना आसान नहीं है। परिवादी का भूखंड वन भूमि से लगता हुआ है, लेकिन वन विभाग के स्वामित्व का नहीं है। इसके बावजूद फॉरेस्ट रेंजर हरीराम विश्नोई धौंस दिखा कर वसूली कर रहा था।