फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   First he beat up the youth and then drove the car in reverse gear

Rajasthan: पहले युवक की जमकर पिटाई की फिर रिवर्स गियर में गाड़ी चढ़ाई, गहलोत बोले- जोधपुर में अपराध चरम पर

Sun, 04 Aug 2024 11:20 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 04 Aug 2024 11:20 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। जोधपुर में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें 4-5 बदमाशों ने मिलकर पहले एक युवक की पिटाई की फिर अधमरी हालत में ही उस पर कार चढ़ा दी। घायल काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा।

विज्ञापन
First he beat up the youth and then drove the car in reverse gear
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले भगत की कोठी थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार व्यक्ति को रुकवा कर बदमाशों ने पहले लाठी-डंडों पीटा। जब युवक बेसुध होकर गिर गया तो बदमाशों ने उसके ऊपर रिवर्स लेकर कार चढ़ा दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से चले गए। वहीं घायल व्यक्ति उसी अवस्था में काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा।

विज्ञापन

 

घायल युवक का नाम नरेंद्र सिंह (39) बताया गया है जो जोधपुर के रामेश्वर नगर का रहने वाला है। नरेंद्र अपने एक दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहा था। बासनी मंडी के पास डिस्ट्रिक्ट शॉपिंग सेंटर से थोड़ा आगे निकलते ही बाइक सवार युवक को 4-5 बदमाशों ने रोक लिया और नरेंद्र पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक का एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


घटना का CCTV  फुटेज भी सोशल अब मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा…जोधपुर में इस तरह के अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इन पर सख्त कार्रवाई कर शांति व्यवस्था कायम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed