फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Farooq Abdullah said Muslims are being attacked, mosques are being destroyed

सियासत: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- मुसलमानों पर हमले हो रहे हैं, मस्जिदों को उड़ाया जा रहा है, सरकार निकाले हल

Tue, 16 Nov 2021 03:05 AM IST
Jeet Kumar पीटाआई, जोधपुर
पीटाआई, जोधपुर Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 16 Nov 2021 03:05 AM IST
सार

 फारूक अब्दुल्ला ने कहा मीडिया फ्री नहीं है। कोई भी स्वतंत्र रूप से लिख नहीं सकता और यदि आप ऐसा करेंगे तो जेल जाएंगे।

विज्ञापन
Farooq Abdullah said Muslims are being attacked, mosques are being destroyed
डॉ. फारुक अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मुसलमानों को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुसलमानों पर हमले हो रहे हैं और मस्जिदें नष्ट की जा रही हैं। लेकिन इस दौरान अब्दुल्ला ने किसी विशेष घटना का जिक्र नहीं किया। 

विज्ञापन


जोधपुर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे अब्दुल्ला ने कहा कि भारत में मुसलमानों की हत्या हो रही है इस पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही कहा कि मुसलमानों को पीटा जा रहा है और मस्जिदें विस्फोट कर उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा भारत और पाकिस्तान के बीच समस्याएं खत्म करने का बातचीत ही एकमात्र तरीका है। अब्दुल्ला ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव के चलते हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संबंध प्रभावित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के साथ खड़े हैं वो हम इसके शिकार होंगे। हम मारे जाएंगे क्योंकि भारत के अलावा हमारे पास रहने के लिए कोई और जगह नहीं है। हम समान हैं लेकिन जो स्थिति बन रही है वह डर पैदा करती है और सरकार को इसका हल करना होगा। उन्होंने कहा अब तो हमें भी डर लगने लगा है।


जब मीडियाकर्मी ने अबदुल्ला से जम्मू कश्मीर की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा मीडिया फ्री नहीं है। कोई भी स्वतंत्र रूप से लिख नहीं सकता और यदि आप ऐसा करेंगे तो जेल जाएंगे। उन्होंने चीन और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि हम उनके बीच फंस गए हैं। हम नहीं जानते कि क्या किसी दिन युद्ध होगा। सिर्फ हमें ही भुगतना होगा। हम मारे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed