{"_id":"63f3154ca57d650fa004f968","slug":"eric-and-gabriel-married-according-to-hindu-rituals-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: हिंदू रीति-रिवाज से प्रभावित एरिक और ग्रैबियल ने दोबारा की शादी, बोले- अब सात जन्म सलामत रहेगा प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: हिंदू रीति-रिवाज से प्रभावित एरिक और ग्रैबियल ने दोबारा की शादी, बोले- अब सात जन्म सलामत रहेगा प्यार
Mon, 20 Feb 2023 01:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:29 PM IST
सार
फ्रांसीसी जोड़े ने अपने प्यार को सात जन्म तक सलामत बनाए रखने के लिए हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा एक-दूसरे से शादी कर ली।
विज्ञापन
एरिक और ग्रैबियल
- फोटो : social media
विस्तार
तीन बार भारत घूम चुके फ्रांसीसी जोड़े ने अपने प्यार को सात जन्म तक सलामत बनाए रखने के लिए हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा एक-दूसरे से शादी कर ली। हिंदू परंपराओं को लेकर जिज्ञासा और रुचि के चलते एरिक और ग्रैबियल ने फिर से एक दूसरे से शादी की। 60 साल का ये कपल हिंदू रीति-रिवाज से काफी ज्यादा प्रभावित है। उन्होंने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर सात जन्म तक चलने वाले रिश्ते के बारे में सुना तो उन्होंने भी इस रिवाज से शादी करने की इच्छा जताई। इसके लिए सभी रीति रिवाज निभाए गए। पंडित ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पाणिग्रहण संस्कार भी करवाया गया। इस दौरान कन्यादान की परंपरा भारतीय टूरिस्ट गाइड भुजपाल सिंह और उसकी पत्नी ने किया।
विज्ञापन
बता दें फ्रांस के रहने वाले एरिक और ग्रैबियल के बच्चे भी हैं। यह कपल तीन बार भारत घूमने आ चुका है। काशी विश्वनाथ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। यही कारण है कि इनकी हिंदू परंपराओं में काफी रुचि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मित्र के साले के विवाह में शामिल होने आए थे एरिक
फ्रांस के रहने वाले वाले एरिक और ग्रैबियल राजस्थानी टूरिस्ट गाइड भुजपाल सिंह के संपर्क में हैं। टूरिस्ट गाइड भुजपाल सिंह ने अपने साले के विवाह समारोह में फ्रांसीसी कपल को आमंत्रित किया था। समारोह में शामिल होने लिए फ्रांस से आए इस कपल ने समारोह से दो दिन पहले ही अपनी दोबारा शादी की इच्छा जताई। इसलिए राजपूत समाज की पारंपरिक विधि विधान से उनका विवाह संपन्न करवाया गया। विदेशी जोड़े की शादी में टूरिस्ट के घर-परिवार के लोग ही घराती और बाराती बने। दूल्हा बने फ्रांस के एरिक राजशाही अचकन और साफा पहन घोड़ी पर सवार हुए और दुल्हन के द्वार पर पहुंचे। शहर के एक रेस्टोरेंट में कपल का शादी रचाई।
फ्रांसीसी एरिक ने बताया, मैं भारतीय परंपराओं से काफी प्रभावित हूं। दोस्त भुजपाल सिंह (टूरिस्ट गाइड) ने जब मुझे शादी में आमंत्रित किया, तो लगा क्यों न ग्रैबियल के साथ मैं भी भारतीय परंपरा से शादी करूं, ताकि हम दोनों का प्यार सात जन्मों तक बना रहे, इसलिए हमने हिंदू रीति रिवाज से दोबारा शादी रचाई है।