फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   deer hunted in jaisalmer police arrest three

नहीं रुक रहे हिरणों के शिकार,तीन शिकारी गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2017 03:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
deer hunted in jaisalmer police arrest three
‌ह‌िरण
जैसलमेर जिले मे मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में हिरण शिकार का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने हिरण के शव को भी बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सवेरे पुलिस को मोहनगढ़ क्षेत्र के 120 आरडी पर हिरण शिकार की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मोहनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची जहां कड़ी छानबीन करने के बाद पुलिस को रेत में दबा हिरण का शव मिला। 
विज्ञापन


पुलिस ने हिरण के शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि शिकारी मांस के रूप में हिरण का उपयोग करने की फिराक में थे। संभवतया रविवार की देर रात्रि में ही हिरण का शिकार किया गया है। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हिरण शिकार के मामले में तीन शिकारियों को गिरफ्तार भी कर लिया है तथा पुलिस की अनुसंधान लगातार जारी है। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले जोधपुर में भी हिरणों का शिकार किए जाने का एक मामला सामने आया था और लेकिन उस मामले में अब तक शिकारियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed