फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Crime Jodhpur infamous gangster Umaid Singh arrested along with five miscreants

Crime: जोधपुर का कुख्यात गैंगस्टर उम्मेद सिंह पांच गुर्गों समेत गिरफ्तार, कई लोगों के हत्या की रची थी साजिश

Wed, 15 Feb 2023 08:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 Feb 2023 08:05 PM IST
सार

राजस्थान में जोधपुर के कुख्यात गैंगस्टर उम्मेद सिंह को पुलिस ने पांच बदमाशों सहित गिरफ्तार कर लिया है। उम्मेद सिंह की गैंग ने सरपंच सहित पांच लोगों के हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन
Crime Jodhpur infamous gangster Umaid Singh arrested along with five miscreants
उम्मेद सिंह पांच गुर्गों समेत गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर पूर्व जिले की टीम ने बुधवार अलसुबह थाना मंडोर क्षेत्र में ओगडेश्वर महादेव मंदिर के पीछे दुर्गम पहाड़ी इलाकों-जंगल में सर्च अभियान चला कुख्यात गैंगस्टर उम्मेद सिंह और उसके एक साथी को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर शार्प शूटर समेत चार अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


डीसीपी ईस्ट डॉ अमृता दुहन ने बताया, गैंगस्टर उम्मेद सिंह पुत्र हेम सिंह (30 साल) और साथी रावल सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह (21 साल), ईश्वर सिंह पुत्र भंवर सिंह (29 साल) निवासी थाना शेरगढ़ जिला जोधपुर ग्रामीण, ईश्वर सोलंकी पुत्र श्यामलाल (21 साल) निवासी थाना प्रतापगढ़ जोधपुर, अमित पारीक पुत्र नरेंद्र पारीक (43 साल) निवासी थाना चोपासनी हाउसिंग बोर्ड और आयुष पंडित पुत्र किशन कुमार (20 साल) निवासी थाना माता का थान जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। उम्मेद सिंह चार हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर था। पिछले दिनों जयपुर के क्लब में हुई फायरिंग में बाहर से आए शूटर्स को जयपुर की होटलों में ठहराने और आर्थिक सहयोग करने में इसकी भूमिका थी।
विज्ञापन


बदमाशों के कब्जे से ये चीजें जप्त...
जोधपुर पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ ने बताया कि मंगलवार को साइबर सेल के हेड कांस्टेबल प्रवीण गहलोत को सूचना मिली थी कि चौखा सरपंच चुन्नीलाल टांक और चार अन्य व्यक्तियों की हत्या की साजिश रची जा रही है। साजिश रच रहे बदमाश थाना मंडोर क्षेत्र के ओगडेश्वर महादेव मंदिर के पीछे दुर्गम पहाड़ी इलाकों-जंगल में कुछ दिनों से छुपे हुए हैं। सूचना पर जोधपुर कमिश्नर के निर्देश पर एडीसीपी नाजिम अली के नेतृत्व में अलग-अलग छह टीम और आठ बाइक राइडर्स और शार्प शूटर की टीम गठित की गई। वे खुद और डीसीपी ईस्ट डॉ अमृता दुहन लगातार ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार समेत उम्मेद सिंह साथी संग गिरफ्तार...
गठित टीम ने मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे से बुधवर सुबह तक बदमाशों की तलाश में ऑपरेशन सनराइज चलाया। दुर्गम पहाड़ी इलाकों और जंगलों को चारों तरफ से योजनाबद्ध घेरकर अलसुबह शार्प शूटर उम्मेद सिंह और रावल सिंह को दो लोडेड पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन मय 24 कारतूस और एक पावर बाइक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों की सूचना पर ईश्वर सिंह और ईश्वर सोलंकी को सरपंच की रेकी करने, अमित पारीक को दो लोडेड पिस्टल, पांच मैगजीन, 18 कारतूस और आयुष पंडित को एक पिस्टल, एक लोडेड मैगजीन, 17 जिंदा कारतूस के गिरफ्तार कर एक अन्य साथी के यहां से एक पिस्टल, तीन मैगजीन, 68 कारतूस और सात खाली कारतूस बरामद किए गए।

सरपंच और चार अन्य की रची थी हत्या की साजिश...
लेन देन और अपने खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमा का बदला लेने के लिए अभियुक्त उमेद सिंह वर्तमान चोखा सरपंच चुन्नीलाल टाक के साथ चंद्रवीर सिंह, शंकर सिंह और हुकम सिंह निवासी खिरजा, भैरु सिंह निवासी देहरिया की हत्या करना चाहता था। इसके लिए अभियुक्त ईश्वर सिंह और ईश्वर सोलंकी से सरपंच चुन्नीलाल टांक की गतिविधियों की रेकी करवा रहा था। शार्प शूटर आयुष पंडित, रावल सिंह और अमित पारीक को इसने भारी मात्रा में अवैध हथियार उपलब्ध करा रखे थे। सरपंच की रेकी कर रहे दोनों बदमाशों की सूचना पर उम्मेद सिंह पावर बाइक पर रावल सिंह के साथ निकलता। शार्प शूटर आयुष पंडित और अमित सिंह इसके इशारे का इंतजार में थे।


हेड कांस्टेबल प्रवीण गहलोत को मिलेगा गैलंट्री प्रमोशन...
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने हेड कांस्टेबल प्रवीण गहलोत को आउट ऑफ टर्न पदोन्नति के निर्देश दिए हैं। वांछित हिस्ट्रीशीटर उम्मेद सिंह की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय इंटेलिजेंस योगदान के लिये इन्हें हेड कांस्टेबल से एएसआई के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व नाजिम अली मय डीएसटी टीम जोधपुर पूर्व, सहायक पुलिस आयुक्त वृत मंडोर राजेन्द्र प्रसाद दीवाकर मय थानाधिकारी मंडोर, थानाधिकारी माता का थान, थानाधिकारी महामंन्दिर, सहायक पुलिस आयुक्त वृत पूर्व देरावर सिह सोढा मय थानाधिकारी उदय मन्दिर एवं थानाधिकारी बनाड और थानाधिकारी मथानियां मय जाब्ता, थानाधिकारी करवड मय जाप्ता, रिजर्व टीम थानाधिकारी कोतवाली, थानाधिकारी नागौरी गेट, विभिन्न थानों की आठ मोटर साइकिल टीम मय शार्प शूटर पुलिस जवान शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed