{"_id":"63ea2bb79525d350cd0ea965","slug":"crime-accused-of-cyber-fraud-worth-lakhs-in-jodhpur-arrested-from-jharkhand-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: जोधपुर में लाखों की साइबर ठगी का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, KYC अपडेट करने की कहकर ठगे थे चार लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: जोधपुर में लाखों की साइबर ठगी का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, KYC अपडेट करने की कहकर ठगे थे चार लाख रुपये
Mon, 13 Feb 2023 05:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 13 Feb 2023 05:53 PM IST
सार
बैंक एप की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक शातिर साइबर ठग और जालसाज को जोधपुर की मथानिया थाना पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में जोधपुर की मथानिया थाना पुलिस ने लाखों रुपये की साइबर ठगी और जालसाजी के आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस ठगी के संबंध में मथानिया निवासी एक युवक ने एक महीने पहले 4.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीसीपी ईस्ट डॉ अमृता दुहन ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पना लाल तुरी पुत्र भास्की झारखंड के गिरिडीह जिले में थाना मुफसिल क्षेत्र के गांधीनगर बनियाडीह का रहने वाला है।
विज्ञापन
साइबर ठगी के संबंध में नौ जनवरी को थाना मथानिया निवासी सुमेर पवार ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि योनो एप की केवाईसी अपडेट करने की कहकर उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया। ई-केवाईसी के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर रिमोट सिस्टम से चार लाख 32 हज़ार 498 रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्जकर उसी समय थाना पुलिस ने साइबर पोर्टल और 1930 पर कंप्लेंट दर्ज करवाकर सभी ट्रांजेक्शन फ्रिज करवा दिए।
विज्ञापन
सबसे पहले ट्रांजेक्शन होल्ड करवाया, फिर आरोपी युवक को पकड़ा...
डीसीपी डॉ दुहन ने बताया कि थानाधिकारी मथानिया राजीव भादू के नेतृत्व में प्रोबेशनर एसआई महेंद्र कुमार, कांस्टेबल मंगतूराम और बलवंत राम की एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने लाभान्वित विभिन्न बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड की जानकारी कर इनके नोडल ऑफिसर से संपर्क कर ट्रांजैक्शन होल्ड कराया गया। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी पना लाल तुरी को झारखंड से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
मोबाइल को रिमोट सिस्टम पर लेकर क्रेडिट कार्ड बिल भरते, फिर कार्ड स्वैप कर कैश लेते...
आरोपी ने करीब दो लाख का ट्रांजेक्शन अपने क्रेडिट कार्ड में किया था। आरोपी से वह क्रेडिट कार्ड भी बरामद किया गया। इनके गिरोह के व्यक्ति लोगों को मैसेज के जरिए लिंक भेज कर उनके मोबाइल को रिमोट सिस्टम पर लेकर क्रेडिट कार्ड का बिल भरते हैं। बाद में क्रेडिट कार्ड स्वाइप कर नकद रकम प्राप्त कर लेते हैं। इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।