फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   CM will inaugurate Rajasthan International Expo on March 21

Jodhpur: सीएम करेंगे राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो का उद्घाटन, विदेशी खरीदारों को लुभाएंगे प्रदेश के प्रोडक्ट्स

Sun, 19 Mar 2023 09:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 19 Mar 2023 09:02 AM IST
सार

राज्य के हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट को वैश्विक स्तर पर अपना प्रभुत्व प्रदर्शित करने उद्देश्य से राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो की तैयारी गई है। इसका शुभारंभ 20 मार्च से हो रहा है।

विज्ञापन
CM will inaugurate Rajasthan International Expo on March 21
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो जोधपुर के बोरोनाड़ा स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में सोमवार, 20 मार्च से आरम्भ होगा। एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 21 मार्च को करेंगे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने शनिवार को जयपुर के उद्योग भवन में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री राजस्थान, अशोक गहलोत ने राज्य के हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट को वैश्विक स्तर पर अपना प्रभुत्व प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो की संकल्पना की है। गहलोत ने अपने वार्षिक बजट में राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो के आयोजन की घोषणा की थी। जोधपुर में आयोजित होने वाला यह एक्सपो इसी बजट घोषणा का मूर्त रूप है। इस अवसर पर राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) एवं राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) के चैयरमेन, राजीव अरोड़ा; उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त, राजस्थान सरकार  महेंद्र कुमार पारख और आरईपीसी के वाईस चेयरमैन, महावीर प्रताप शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने आगे कहा कि राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो प्रदेश में निर्यात के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में हस्तशिल्प से लेकर वुडन एवं आयरन फर्नीचर, टेक्सटाईल्स, एग्रो एवं फूड प्रोडक्ट्स, सेरेमिक व अन्य उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। जोधपुर को भारत की हैंडीक्राफ्ट कैपिटल कहा जाता है। देश भर से वुडन, आयरन से संबंधित हैंडीक्राफ्ट आइटम जोधपुर से निर्यात किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त हाल ही में भारत सरकार ने जोधपुर में पूर्व में संचालित इनलैण्ड कंटेनर डिपो की क्षमता विस्तार के लिए 95 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो जोधपुर के बोरोनाड़ा स्थित ट्रेड फेसिलिटेशन सेन्टर में सोमवार, 20 मार्च से आरम्भ होगा। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत विशिष्ट अतिथि होंगी। उद्घाटन समारोह में राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) एवं राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) के चेयरमैन, राजीव अरोड़ा और राजस्थान सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

एक्सपोर्ट अवार्ड समारोह
राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) एवं राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) के चौयरमेन, राजीव अरोड़ा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के दौरान एक्सपोर्ट अवार्ड समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक्सपोर्ट अवार्ड कमिटी द्वारा चयनित निर्यातकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

एक्सपो में वर्कशॉप, कन्ट्री सैशंस एवं सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन
अरोड़ा ने बताया कि एक्सपो के प्रथम दिन, 20 मार्च को दोपहर 4 बजे से सायं 6 बजे और दूसरे दिन, 21 मार्च को प्रातः 10.30 बजे से 1.30 बजे एनआईडी अहमदाबाद द्वारा डिजाइन डेवलपमेंट पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। एक्सपो के प्रथम दिन, 20 मार्च को शाम 7 से 8 बजे देश विदेश से आने वाले बॉयर्स के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। एक्सपो के दूसरे दिन, 21 मार्च को दोपहर 3 से 6 बजे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग, अहमदाबाद द्वारा एक्सपोर्ट पैकेजिंग पर कार्यशाला आयोजित की जायेगी। इसी दिन सायं 6 से 7 बजे  यूरॉल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा ‘ट्रेड विद रशिया’ नामक सेशन होगा। एक्सपो के तीसरे एवं अंतिम दिन, 22 मार्च को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे आईएसीसीई द्वारा ‘ट्रेड विद अफ्रिका’ पर स्पेशल सेशन आयोजित होगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे से सायं 5.30 बजे ‘एक्सपोर्ट प्रोसीजर एंड डॉक्युमेंटेशन’ पर प्रेक्टिकल ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी।  

17 देशों से 95 और 234 इंडियन बॉयर्स लेंगे भाग
राजीव अरोड़ा ने बताया कि एक्सपो का प्रथम वर्ष बेहद उत्साहजनक रहा है। एक्सपो में भाग लेने के लिए प्रमुख रूप से यूएसए, यूके, रूस, सऊदी अरब, यूएई, स्वीडन, थाईलैंड, नीदरलैंड, कोलंबिया, मैक्सिको, घाना, सूडान, सेनेगल, मिस्र, बोलीविया, उगांडा, अल्बानिया, आदि 17 देशों के 95 बॉयर्स आएंगे। उल्लेखनीय है कि अकेले सेनेगल से 30 महिला बॉयर्स का समूह एक्सपो में भाग लेने आ रहा है। इसके अतिरिक्त 234 इंडियन बॉयर्स एक्सपो में भाग लेंगे। इस प्रकार एक्सपो में भाग लेने के लिए कुछ 329 देशी विदेशी बॉयर्स आएंगे। इन देशी विदेशी बॉयर्स को एक्सपो में एक ही स्थान पर प्रदेश के अनूठे प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के हैण्डीक्राफ्ट सेक्टर के आर्टिस्ट को इन बॉयर्स के साथ नेटवर्किंग करने का अवसर मिलेगा।

8 देशों के विदेशी राजदूत, उच्चायुक्त एवं गणमान्य लेंगे भाग
राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो में भाग लेने के लिए आठ देशों के विदेशी राजदूत, उच्चायुक्त एवं गणमान्य भाग लेने आ रहें हैं। इनमें फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त, महामहिम, श्री कमलेश शशि प्रकाशय मिनिस्ट्री ऑफ इनवेस्टमेंट एवं इंटरनेशनल कॉरपोरेशन, सूडान रिपब्लिक द्वारा नोमिनेटेड, सूडान के एन्टरप्रेन्यूरियल डिपार्टमेंट सेंटर के प्रमुखय गाम्बिया उच्चायुक्त, महामहिम मुस्तफा जवाराय नारू उच्चायुक्त, महामहिम मार्लीन मोसेसय पाकिस्तान काउंसलर (टेªड), श्री उमर श्रेयारय मंगोलिया राजदूत, गनबोल्ड डंमबजयय गुयाना के माननीय काउंसिल इंडिया, एंटीगुआ एवं बारबुडा और यूएई दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन, श्री माजिद अलनेखैलवी शामिल है।

एक्सपो में 145 एग्जीबिटर्स ने करवाई स्टॉल्स बुकिंग
एक्सपो में भाग लेने के लिए जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बाडमेर, अजमेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर, अलवर, चुरू, चौमू, आदि प्रमुख शहरों से लगभग 145 एग्जीबिटर्स भाग ले रहे हैं। ये एग्जीबिटर्स हैण्डीक्राफ्ट, टेक्सटाईल्स, एग्रो एवं फूड प्रोडक्ट्स, मेटल एंड नॉन फैरस, लेदर प्रोडक्टस, इंजिनियरिंग, कारपेट, जैम एवं ज्वैलरी, डायमेंशनल स्टोन्स, बैंक एवं विभिन्न ट्रेड एसोसिएशन से संबंधित हैं।


प्रदेश के कारीगरों को मिलेगा प्रोत्साहन और कला एवं सरंक्षण में मिलेगी सहायता
इस एक्सपो से विशेष रूप से प्रदेश के उन कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिन्हें गांव-गांव में काम करके अपने उत्पादों को बेचने के लिए दिल्ली, मुंबई आदि महानगरों में जाना पड़ता है। इस आयोजन के माध्यम से अधिक से अधिक खरीदारों तक उत्पाद पहुंचेंगे तथा स्थानीय उत्पादों के प्रति इनका आकर्षण बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed