{"_id":"58be6d434f1c1ba113dc40ae","slug":"car-hits-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े युवक की ऐसे आई मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे खड़े युवक की ऐसे आई मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Mar 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़ा युवक का शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर शहर के सांगरिया फांटा रोड पर भीलों की ढाणी के निकट मंगलवार को सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। नई बस्ती बोरानाडा का रहने वाला राणीदान सिंह सुबह भीलों की ढाणी के पास सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान सांगरिया से पाल की ओर आ रही तेज रफ्तार स्वीफ्ट डिजायर कार ने उसे टक्कर मार दी।
इससे वह उछल कर काफी दूर सड़क पर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोरानाडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने यहां डिवाइडर बनाने की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने लोगों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।