{"_id":"58d279a84f1c1ba06e1a1dbd","slug":"bsf-caught-doubtful-man-at-india-pak-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत—पाक सीमा पर 80 पैकेट डोडा पोस्त के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत—पाक सीमा पर 80 पैकेट डोडा पोस्त के साथ पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
जगदीप सिंह
- फोटो : amar ujala
श्रीगंगानगर जिले में भारत—पाक सीमा से महत तीन किलोमीटर की दूरी पर सीमा सुरक्षा बल ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। बीएसएफ ने इसे अब पुलिस के सुपुर्द किया है।
सीमा सुरक्षा बल को भारत—पाक सीमा पर किसी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिली थी। इस पर मंगलवार रात श्रीगंगानगर जिले में भारत—पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से तीन किलोमीटर दूर कोठा पक्की मोड़ इलाके में तैनात 193 बटालियन के प्रहरियों ने संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी में इसके कब्जे से 80 पैकेट डोडा पोस्त, एक मोबाइल और एक सिम मिली। बीएसएफ ने सभी वस्तुओं को जब्त कर लिया है। पूछताछ में संदिग्ध ने अपनी पहचान जगदीप सिंह बताई है। यह हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के गांव 1—सी बड़ी का रहने वाला है। अब मामले की जांच हिंदुमलकोट थाना पुलिस कर रही है।