फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Big police action under 'Operation Akhrot' in Jodhpur

Jodhpur News: 'ऑपरेशन अखरोट' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध बजरी से भरे वाहनों को किया जब्त

Wed, 19 Mar 2025 09:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 19 Mar 2025 09:18 AM IST
सार

Jodhpur: पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अवैध बजरी खनन की सूचना दें, ताकि इस पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
Big police action under 'Operation Akhrot' in Jodhpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने 'ऑपरेशन अखरोट' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध बजरी से भरे वाहनों को जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय, जयपुर और जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के नेतृत्व में सभी थानों को अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन


अभियान के दौरान खेड़ापा, कापरड़ा, बिलाड़ा और बोरूंदा पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई कर अवैध बजरी का परिवहन कर रहे कई डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। खेड़ापा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक डंपर अवैध बजरी लेकर जा रहा है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर सुरेश पुत्र छैनाराम मेघवाल को रोका और डंपर जब्त कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कापरड़ा थाना क्षेत्र में भी पुलिस को खबर मिली कि दो डंपर अवैध बजरी लेकर बोयल की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भंवरसिंह और महेंद्र के कब्जे से दोनों डंपर जब्त कर लिए। इसी तरह, पुलिस ने सम्पतराम और पप्पुराम नामक व्यक्तियों से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी पकड़ीं, जिनमें अवैध बजरी भरी हुई थी।


बिलाड़ा थाना पुलिस ने भी इस अभियान में सफलता हासिल की। पुलिस को सूचना मिली कि सतू और मूलाराम नामक लोग अवैध बजरी का परिवहन कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान उनके पास से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गईं।

पढ़ें: राज्यपाल हरिभाऊ का चूरू दौरा: सर्किट हाउस में BJP कार्यकर्ताओं से संवाद, जिला परिषद में अधिकारियों की बैठक

बोरूंदा पुलिस को खबर मिली कि एक बड़ा डंपर निम्बोल की ओर जा रहा है, जिसमें अवैध रूप से बजरी लादी गई है। पुलिस ने खोजानगर के पास नाकाबंदी कर डंपर को रोका। डंपर का चालक अशोक निवासी सुवाना मौके पर ही पकड़ा गया। जब डंपर में भरी बजरी को तौला गया, तो उसमें कुल 20 टन अवैध बजरी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed