फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Attention Nepalese servant absconding after stealing crores in Jodhpur

Attention! नेपाली नौकर मालिक के घर में ही पार्टी किए...और फिर करोड़ों का चूना लगाकर चल पड़े, ऐसी रची साजिश...

Mon, 07 Nov 2022 04:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 07 Nov 2022 04:22 PM IST
सार

बहुत से लोग घर में काम करने के नौकर और बाई को रखते हैं। बिना उनकी पूरी तरह से जांच पड़ताल के उन्हें काम दे देते हैं। ऐसे में नेपाली घरेलू नौकरों ने एक ऐसे कांड को अंजाम दिया है, जिससे घर में काम करने वाले नौकरों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Attention Nepalese servant absconding after stealing crores in Jodhpur
नेपाली नौकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट एयरफोर्स पुलिस थाना क्षेत्र की पोस्ट कॉलोनी में एक हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी अशोक चोपड़ा के घर में काम करने वाले चार नेपाली नौकरों ने परिवार के लोगों को नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश किया। उसके बाद करोड़ों रुपये की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। नेपाली नौकरों के इस कांड का खुलासा परिवार के लोगों के होश में आने के बाद हुआ। इसकी पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


बता दें कि इस साल की यह सबसे बड़ी और सनसनीखेज चोरी होने की संभावना जताई जा रही है। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट डीसीपी ईस्ट अमृता दोहन ने बताया, एयरफोर्स क्षेत्र में रहने वाले हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी के घर में काम करने वाले चार नेपाली नौकरों ने घर का कीमती सामान डायमंड रिंग, सोने चांदी के जेवरात सहित घर मे पड़े कैश को लूटने के लिए एक साजिश रची।
विज्ञापन


इसमें परिवार के लोगों को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए। उसके बाद नौकरों ने पहले तो घर में पार्टी की बीयर पी और उसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, घरवालों के मोबाइल फोन और कारों की सभी चाबियां को जला दिया। एक कार में करोड़ों रुपये का चोरी का सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबको खिलाया नशीला पदार्थ...
वहीं, चोरों ने कुचामन के आगे कार को सड़क किनारे खड़ा करके अन्य किसी कार में निकल गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है, जल्द चोरी का खुलासा होगा। हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी के घर में मालिक उसकी दो बेटियां और एक बेटी का बेटा सहित उनकी मां घर में थे। उनकी मां की देखरेख के लिए लक्ष्मी नाम की नेपाली बाई को लगाया गया था। कुछ ही दिन पहले एजेंसी की ओर से एक बाई और दो नौकरों को लक्ष्मी ने लगवाया था। चोरी के बाद लक्ष्मी ने अपनी बहन को फोन किया कि यहां पर लूटपाट चल रही है और यह लोग इस वारदात को अंजाम देकर मुझे भी अपने साथ ले जा रहे हैं। यह सूचना उसकी बहन को मिलते ही बहन ने एजेंसी को फोन किया।

घर के सारे मोबाइल जला दिए चोरों ने...
एजेंसी ने घर मालिक को फोन किया, लेकिन सभी लोग बेहोश थे किसी ने फोन नहीं उठाया। फोन न उठने पर एंटीक्राफ्ट व्यवसायी कि बहन को फोन करके बताया। इसके बाद पुलिस और सभी लोग मौके पर पहुंचे घर के दरवाजे ऑटोमैटिक लॉक सिस्टम से खुलते हैं। वह नहीं खुले तो दीवार कूदकर पुलिस वाले अंदर गए तो पता चला कि बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।


हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी के पार्टनर के के विश्नोई ने बताया कि घर में रखे डायमंड की रिंग, सोने चांदी के जेवरात कैश और कई कीमती सामान नौकर अपने साथ ले गए हैं। साथ ही घरवालों के मोबाइल फोन को तोड़ कर जला दिया व घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed