{"_id":"630d93d8e7bcea29a4281608","slug":"attempt-to-rob-a-bus-coming-from-ahmedabad-to-jodhpur-injury-to-driver-and-conductor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अहमदाबाद से जोधपुर आ रही राजस्थान रोडवेज की बस को लूटने का प्रयास, चालक और कंडेक्टर को लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अहमदाबाद से जोधपुर आ रही राजस्थान रोडवेज की बस को लूटने का प्रयास, चालक और कंडेक्टर को लगी चोट
Tue, 30 Aug 2022 10:06 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:06 AM IST
सार
राजस्थान के जोधपुर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अहमदाबाद से जोधपुर के फलोदी आ रही बस को लूटने का प्रयास किया गया है। इस दौरान चालक और कंडेक्टर को चोट भी लगी है।
विज्ञापन
बस को लूटने का प्रयास
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान रोडवेज बस पर कार सवार चार लुटेरों ने हमला किया। हमले में चालक हड़मानाराम और कंडेक्टर को चोट लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि ये लुटेरे बस में सवार यात्रियों को लूटने की फिराक में थे। फिलहाल, यात्रियों के विरोध करने पर वे फरार हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि लुटेरों ने जिस राजस्थान रोडवेज की बस पर हमला किया। उसमें जोधपुर में स्थित फलोदी के ज्यादातर यात्री सवार थे। बस गुजरात में अहमदाबाद से फलोदी आ रही थी। एक लुटेरों को यात्रियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मुख्य आगर प्रबंधक लालचंद चण्डक ने बताया, सभी बदमाशों पर आज मामला दर्ज किया जाएगा। मामले को लेकर उच्च स्तरीय विभाग को सूचित किया गया है।