फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Anita Choudhary Murder Case: Search operation conducted at hotelier Tyeb Ansari's house, hope of finding clues

Anita Choudhary Murder Case : होटल व्यवसायी तैयब अंसारी के घर चलाया सर्च ऑपरेशन, सुराग हाथ लगने की उम्मीद

Tue, 05 Nov 2024 08:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 05 Nov 2024 08:44 PM IST
सार

शहर के बहुचर्चित अनीता चौधरी हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आज होटल व्यवसायी तैयब अंसारी के घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें पुलिस ने अंसारी के लैपटॉप, कम्प्यूटर, मोबाइल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन

विस्तार

अनीता चौधरी हत्याकांड से जुड़े मामले को लेकर पुलिस पिछले छ: दिनों से लगातार कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। ऐसे में कुछ दिन पहले आए 18 मिनट के ऑडियो में जिस तैयब अंसारी के नाम की चर्चा हुई थी, पुलिस ने आज उसके घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। 4 घंटे तक लगातार चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। साथ ही पुलिस ने होटल व्यवसायी तैयब अंसारी के घर से तीन मोबाइल, एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की पड़ताल की और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अनीता चौधरी के पति और अनीता की सहेली के 18 मिनट के ऑडियो में बार-बार अंसारी का जिक्र आया था। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ और घटना सामने आने के बाद पुलिस ने अंसारी को हिरासत में ले लिया। 48 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस आज उसे लेकर उसके निवास प्रताप नगर पहुंची और चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। जाते-जाते पुलिस अपने साथ तैयब अंसारी का कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी साथ लेकर गई है। पुलिस को संदेह है कि इन सारी चीजों से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अनीता चौधरी की हत्या के बाद उसके शव को 6 टुकड़ों में काटकर जमीन में गाड़ दिया गया था, उसके बाद से ही मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन फरार है। गुलामुद्दीन को पकड़ने के लिए पुलिस की 8 टीमें राज्य के बाहर निकली हुई हैं लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी गुलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर हत्याकांड के बाद से आज तक सर्वसमाज के लोग धरने पर बैठे हैं और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन इसकी जांच के लिए राज्य सरकार अनुशंसा करती है और उसके बाद ही मामला सीबीआई को सौंपा जाता है। बहरहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब तक मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आ जाता तब तक संशय की स्थिति बरकरार रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed