फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Amit Shah Rajasthan Visit Today BJP will brainstorm on OBC mantra in Jodhpur

Amit Shah Rajasthan Visit: अमित शाह का आज से राजस्थान दौरा, जोधपुर में बीजेपी का ओबीसी मंत्र पर होगा मंथन

Fri, 09 Sep 2022 07:55 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Sep 2022 07:55 AM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। वे शुक्रवार शाम जैसलमेर पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह तनोट माता मंदिर में दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Amit Shah Rajasthan Visit Today BJP will brainstorm on OBC mantra in Jodhpur
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : Amit Shah/Twitter

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार से दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। वे शाम 6.30 बजे जैसलमेर स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से प्रस्थान कर शाम 6.55 बजे बीएसएफ सैक्टर हेडक्वार्टर डाबला, जैसलमेर पहुंचेंगे। शाम 7 से 8 बजे तक अधिकारी उन्हें ब्रीफ करेंगे। रात्रि में वे बीएसएफ ऑफिसर्स इंस्टिट्यूट डाबला में विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह 9.40 बजे बीएसएफ के हैलीकॉप्टर से तनोट माता मंदिर पहुंचेंगे। यहां दर्शन के बाद सुबह 11.10 बजे जोधपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने बताया, दो दिवसीय (9, 10 सितंबर) बीजेपी ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति का शुभारंभ जोधपुर स्थित होटल में सुबह 10:00 बजे ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण, केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया सहित अन्य लोग दीप प्रज्वलन कर करेंगेl सुबह 10:25 बजे स्वागत संबोधन देंगे। इसके बाद ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण 10:35 बजे अध्यक्षीय संबोधन देंगे। 10:55 बजे भूपेंद्र यादव और डॉ. सतीश पूनिया 12:00 बजे संबोधित करेंगे। 12:35 बजे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, 2:30 ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ओबीसी मोर्चा की राज्यवार रिपोर्टिंग पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री निर्मल कुमावत 3:45 बजे राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। 4:30 बजे लक्ष्मण राजस्थान की राजनीतिक स्थिति के संदर्भ में वक्तव्य देंगे। 5:30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश अली, बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह 6:30 संबोधित करेंगेl वहीं, 10 सितंबर को सुबह 9:00 बजे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री संबोधित करेंगे। 10:00 बजे डॉ. के लक्ष्मण ओबीसी मोर्चा भविष्य के कार्यक्रम एवं सेवा सप्ताह पर चर्चा करेंगे। ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में 11:45 बजे बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन होगाl दोपहर 2:00 बजे अमित शाह जोधपुर के दशहरा मैदान में जोधपुर संभाग के ऐतिहासिक और विशाल बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगेl
विज्ञापन
विज्ञापन


के लक्ष्मण और सतीश पूनिया ने गृहमंत्री अमित शाह के 10 सितम्बर को सूर्य नगरी जोधपुर आगमन की भव्य तैयारियां और ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति को लेकर जोधपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लियाl इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। साथ ही बीजेपी ओबीसी मोर्चा के ऐतिहासिक कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इसके बाद के लक्ष्मण की अध्यक्षता में ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति, बूथ सम्मेलन और मोर्चा की आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गईl

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed