{"_id":"684bf48aa97a474aa60349c3","slug":"ahmedabad-plane-crash-khushboo-rajpurohit-last-flight-know-her-full-story-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ahmedabad Plane Crash: अगर मंगलवार जाती तो शायद बच जाती! खुशबू क्यों गई बाद में, जानें पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ahmedabad Plane Crash: अगर मंगलवार जाती तो शायद बच जाती! खुशबू क्यों गई बाद में, जानें पूरी कहानी
Fri, 13 Jun 2025 03:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जोधपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:21 PM IST
सार
मंगलवार को खुशबू का टिकट कन्फर्म नहीं होने के कारण वह फ्लाइट से नहीं जा सकी, लेकिन गुरुवार को जब उसका टिकट कन्फर्म हुआ और वह उसी फ्लाइट से लंदन रवाना हुई तो उड़ान भरते ही विमान हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
खुशबू अपने माता-पिता के साथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 171) गुरुवार (12 जून) को उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में राजस्थान के कई लोग सवार थे, जिनमें जोधपुर की खुशबू राजपुरोहित भी शामिल थीं। खुशबू की शादी इसी साल जनवरी में जोधपुर के विपुल राजपुरोहित से हुई थी, जो लंदन में नर्सिंग ऑफिसर हैं। शादी के चार महीने बाद खुशबू अपने पति के पास लंदन शिफ्ट हो रही थीं। बुधवार शाम खुशबू ने अहमदाबाद के लिए रवाना हुईं और वहां से गुरुवार सुबह लंदन के लिए उड़ान भरी। लेकिन कुछ ही मिनट बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
टिकट कन्फर्म ना होने की वजह से मंगलवार को छोड़ी थी फ्लाइट
करीब चार महीने बाद खुशबू का पासपोर्ट और वीजा बन गया था। इसके बाद उसने लंदन जाने की तैयारी शुरू की। मंगलवार को वह अपनी एक सहेली के साथ अहमदाबाद से लंदन जाने वाली थी। लेकिन उसकी सहेली का टिकट कन्फर्म हो गया और खुशबू का टिकट कन्फर्म नहीं हो पाया, इसलिए वह उस दिन नहीं जा सकी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। गुरुवार को खुशबू का टिकट कन्फर्म हुआ और उसने एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 से अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अभी तक खुशबू के बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हादसा बहुत गंभीर था इसलिए माना जा रहा है कि खुशबू भी इस दुर्घटना का शिकार हो गई।
लंदन जाने से पहले खुशबू जोधपुर के अपने ससुराल से बालोतरा अपने मायके गई थी। वहां दो दिन अपने माता पिता के साथ रहीं। फिर बुधवार शाम को अपने पिता के साथ अहमदाबाद रवाना हुई, ताकि अगले दिन फ्लाइट पकड़ सके। रास्ते में वह पाली के जवाहर नगर में अपने सास ससुर से मिलने भी रुकीं और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद गुरुवार सुबह वह अहमदाबाद पहुंचीं और एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
जनवरी में हुई शादी
खुशबू राजपुरोहित मूल रूप से राजस्थान के बालोतरा के अराबा दुधावास गांव की रहने वाली थीं। उनके पिता मदन सिंह राजपुरोहित मिठाई का कारोबार करते हैं। खुशबू की शादी 18 जनवरी 2025 को जोधपुर निवासी विपुल राजपुरोहित से हुई थी। विपुल, गजेंद्र सिंह राजपुरोहित के बेटे हैं और लंदन में नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार जोधपुर के खाराबेरा पुरोहिता और सरस्वती नगर में रहता है। गजेंद्र सिंह का पाली में व्यवसाय है।
ये भी पढ़ें: सुनहरे सपने, नया सफर और आखिरी उड़ान, चंद मिनटों में डॉक्टर दंपती और परिवार खत्म; देखें तस्वीरें
शादी के बाद लगभग दो महीने तक विपुल जोधपुर में ही रहा, लेकिन फिर वह अपनी ड्यूटी के लिए लंदन लौट गया। उस समय खुशबू के पास पासपोर्ट और वीजा नहीं था, इसलिए वह जोधपुर में ही रहीं। इस दौरान वह कभी ससुराल और कभी मायके बालोतरा आती जाती रहीं।
विमान हादसे के बाद खुशबू के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विमान दुर्घटना के बाद खुशबू के दो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो उस समय का है जब उसके पिता उसे अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। यह वीडियो एयरपोर्ट के अंदर जाते समय का है और इसे खुशबू का आखिरी वीडियो माना जा रहा है। दूसरा वीडियो खुशबू के घर बालोतरा (उसका पीहर) से लंदन के लिए रवाना होने से पहले का है। इसमें वह पारंपरिक राजपूती पहनावे में अपने परिवार से मिलते हुए भावुक नजर आ रही है। वीडियो में खुशबू, उसके माता पिता और बाकी परिजन उसे विदा करते समय रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही खुशबू की एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने पति के साथ नजर आ रही है। खुशबू के निधन की खबर आने के बाद लोग इन वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं।
परिवार और जानने वाले सदमे में
हादसे की खबर मिलते ही खुशबू के परिवार और जान पहचान वाले लोग स्तब्ध रह गए। जिसे भी यह खबर मिली, वह तुरंत खुशबू की कुशलता जानने के लिए उसके परिवार को फोन करने लगा। खुशबू के पिता मदन सिंह राजपुरोहित और उसका चचेरा भाई उसे अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। विमान हादसे की खबर उन्हें तब मिली जब वे अहमदाबाद से लौट रहे थे। अब वे अहमदाबाद में खुशबू की जानकारी जुटाने में लगे हैं। हादसे में जिन लोगों के शव मिले हैं, उन्हें अहमदाबाद के अस्पतालों में भेजा गया है। लेकिन अभी तक खुशबू के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि जैसे ही पुष्टि होगी, खुशबू का शव जोधपुर लाया जाएगा।
खुशबू के पति भी जोधपुर के लिए रवाना
खुशबू के पति विपुल, जो लंदन में हैं, वे भी जोधपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, परिवार के कई सदस्य अहमदाबाद के लिए निकल चुके हैं। राजस्थान से कई लोग इस विमान हादसे का शिकार हुए हैं। मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक और अन्य नेताओं ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। विधायक और नेता परिवार से भी मिले और उन्हें इस मुश्किल समय में ढांढस बंधाया। राज्य सरकार ने दो दिन के लिए सभी सरकारी और राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। साथ ही शोक संतप्त परिवारों को जल्द सहायता देने की बात भी कही है।