Rajasthan: जोधपुर सामूहिक दुष्कर्म का विरोध, ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में किया प्रदर्शन, कई जगह लाठीचार्ज
जोधपुर गैंगेरेप की घटना के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के अलग-अलग जिले में विरोध प्रदर्शन किया। कहीं टायर जलाकर रैली निकाली गई तो कहीं पुलिस के साथ झड़प हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर में महिला के साथ हुई गैंगरैप की घटना के बाद से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद निरंतर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। मंगलवार को भी राजस्थान विश्वविधालय के गेट पर 500 ABVP के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था कि अचानक ही यह प्रदर्शन उग्र हो गया। पुलिस को स्थिति को काबू करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ीं, जिसके विरोध में दूसरी और से पथराव शुरू हो गया, जिसके चलते पुलिस और मीडिया कर्मियों को चोट लगी। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसमें कई छात्रों को चोट भी लगी, चोटिल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रदर्शन के मुख्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया। दरसल जोधपुर की घटना में ABVP के कार्यकर्ता का नाम लेने से विद्यार्थि पारिषद के छात्रों मैं रोष बताय जा रहा है।
पुलिस प्रशासन पर सरकार के दबाव में कार्य करने का आरोप
भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोधपुर की घटना को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर बारिश में भीगते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने वहां के पुलिस प्रशासन पर सरकार के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक नितेश चौधरी हंतरा के नेतृत्व मे जोधपुर में हुई गैंगरेप की घटना के विरोध में जिला कलेक्ट्री के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया। विभाग संयोजक नितेश चौधरी ने बताया कि राजस्थान के अंदर आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म, लूटपाट, हत्या जैसे संगीन अपराध आए दिन हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन सरकार के दवाब में आकर कार्य कर रहा है। एक घटना JNU के परिसर में सामने आई है। छात्रा के साथ हैवानों के द्वारा विश्वविद्यालय के परिसर में दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म किया जाता है। इसके बाद सरकार के दवाब में वहां की DCP अमृता दोहन के द्वारा बिना किसी तथ्य को आरोपियों को ABVP के नामों से जोड़ा जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि राजस्थान पुलिस भी सरकार के दवाब में आकर काम कर रही है।
सीकर में निकाली आक्रोश रैली, टायर जलाकर किया प्रदर्शन
सीकर जिला मुख्यालय पर आज जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में गैंगरेप मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कल्याण सर्किल से जिला कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में गैंगरेप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में आज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। जिन्होंने कल्याण सर्किल से कलेक्ट्रेट परिसर तक आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर टायर भी जलाए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार एबीवीपी को मामले में बदनाम कर रही है। जो हम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। एबीवीपी के संयोजक नीतीश चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासन में राजस्थान अपराध की राजधानी बन चुका है। लगातार महिलाओं पर अत्याचार और उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भले ही पुलिस ने आरोपियों को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया हो। लेकिन इस पूरे मामले में बेवजह एबीवीपी को बदनाम किया जा रहा है।