फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   young man stole uniform shirt and danced to DJ in Jodhpur Rajasthan

Jodhpur: थाने से वर्दी चुराकर बना ‘फर्जी जवान’, फिर डीजे पर जमकर नाचा युवक; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 24 Mar 2026 10:23 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 10:23 AM IST
सार

Jodhpur: जोधपुर ग्रामीण के पीपाड़ सिटी में एक युवक थाने से पुलिस की वर्दी की शर्ट उठाकर शादी समारोह में पहुंच गया और डीजे पर डांस करने लगा। लोगों ने उसे पुलिसकर्मी समझ लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
young man stole uniform shirt and danced to DJ in Jodhpur Rajasthan
पुलिस की वर्दी पहन नाचता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर ग्रामीण के पीपाड़ सिटी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आमजन दोनों को हैरान कर दिया। कस्बे के पुलिस थाना परिसर में सूख रही वर्दी की एक शर्ट को एक युवक उठा ले गया और उसे पहनकर सीधे एक शादी समारोह में पहुंच गया। वर्दी पहनने के बाद उसका आत्मविश्वास इतना बढ़ गया कि वह डीजे के पास जा पहुंचा और लोगों के बीच खुद को पुलिसकर्मी की तरह पेश करने लगा।

विज्ञापन




'ज्यूं-ज्यूं म्हारी कमर हाले' पर जमकर नाजा युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने राजस्थानी गाने 'ज्यूं-ज्यूं म्हारी कमर हाले' पर करीब एक घंटे तक जमकर डांस किया। उसकी पैंट का रंग भी खाकी जैसा था, जिससे वहां मौजूद कई लोग उसे असली पुलिसकर्मी समझ बैठे। माहौल इतना उत्साहपूर्ण हो गया कि कुछ लोगों ने उसे साफा भी पहना दिया, जिससे उसका लुक पूरी तरह पुलिसकर्मी जैसा नजर आने लगा। शादी में मौजूद लोगों ने उसके डांस का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

मानसिक रूप से अस्वस्थ है युवक
वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया। लोगों के बीच यह घटना हास्य और हैरानी दोनों का कारण बनी रही। जब पुलिस तक यह मामला पहुंचा, तो उन्होंने जांच शुरू की और शर्ट गायब होने की पुष्टि की। जांच में सामने आया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अक्सर थाने के आसपास घूमता रहता है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि वे उसे पहले भी कई बार समझाकर वहां से हटाते रहे हैं, लेकिन सख्ती करने पर वह उग्र हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एसी बनाने वाली कंपनी के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का सामान खाक, फायर ब्रिगेड के छूटे पसीने

समझाइश देकर छोड़ा गया
शर्ट गायब होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने युवक की तलाश की और उसे ढूंढ निकाला। बाद में उससे वर्दी वापस ले ली गई और उसे समझाइश देकर छोड़ दिया गया। युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसके प्रति संवेदनशीलता भी दिखाई। साथी, पुलिस थाने से वर्दी ले जाने की घटना को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed