फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   A young man beat up a female teacher in the middle of the road in Jodhpur

Jodhpur: महिला शिक्षिका की बीच सड़क पर युवक ने की पिटाई, लात मारकर गिराई स्कूटी, घटना का वीडियो वायरल

Sat, 15 Apr 2023 12:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 15 Apr 2023 12:05 PM IST
सार

जोधपुर में इसरो संस्थान के पास एक बेखौफ बदमाश ने एक महिला शिक्षिका की सरेराह पिटाई कर दी और बिना डरे बड़े आराम से मौके से निकल गया।

विज्ञापन
A young man beat up a female teacher in the middle of the road in Jodhpur
सीसीटीवी में कैद हुई घटना। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर में सरेआम युवक की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में बीच सड़क पर बेखौफ युवक एक महिला शिक्षिका की पिटाई करता दिख रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन

 
दरअसल यहां इसरो संस्थान के पास एक बेखौफ बदमाश ने एक महिला शिक्षिका की सरेराह पिटाई कर दी और बिना डरे बड़े आराम से मौके से निकल गया। इस दौरान लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन कोई भी महिला के बचाव में आगे नहीं आया।
विज्ञापन

 




महिला शिक्षिका बुधवार को स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। इस दौरान एक बदमाश उसका पीछा करने लगा। उसने एक दो बार उसे टक्कर मारने का भी प्रयास किया। महिला घबरा गई और सड़क किनारे लगी एक सब्जी की दुकान के बाहर खड़ी हो गई। उसे लगा कि यहां भीड़भाड़ है तो वह यहां सुरक्षित रहेगी। इसके बाद भी बदमाश उसके पीछे आ गया। अपनी मोटरसाइकिल को स्टैंड पर लगाकर युवक महिला शिक्षिका की तरफ आया और पिटाई करने लगा। उसने शिक्षिका की स्कूटी भी लात मारकर गिरा दी। आसपास के लोग मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे कोई भी महिला के बचाव में आगे नहीं आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed