फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   567 new constables of Border Security Force took oath to serve the country

Jodhpur News: सीमा सुरक्षा बल के 567 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ, भव्य परेड का भी हुआ आयोजन

Sat, 19 Oct 2024 12:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 19 Oct 2024 12:24 PM IST
सार

Jodhpur News: जोधपुर में नव-आरक्षकों के बैच संख्या 253, 254 व  PTS -I की दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन चंदन सिंह स्टेडियम किया गया, जिसमें कुल 567 नव-आरक्षकों ने भारतीय संविधान के प्रति करतव्यनिष्ट् होकर देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने की शपथ ली व खुद को देश के लिए समर्पित किया।

विज्ञापन
567 new constables of Border Security Force took oath to serve the country
सीमा सुरक्षा बल के 567 नव-आरक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एम एल गर्ग, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर (राजस्थान) रहे, जिन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि महोदय ने नव-आरक्षकों को पत्रकारों के वार्ता करते हुए करते हुए कहा कि आप सीमा सुरक्षा बल में शमिल होकर अपने चुनौतियों लड़ने का साहसिक निर्णय लिया है।

विज्ञापन


निष्ठा और ईमानदारी से सौंपे गये कार्याें को पूरा करते हुए, निश्चय ही देश को प्रथम पंक्ति में लाने में अपना विशिष्ट सहयोग अवश्य प्रदान करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बीएसएफ के 60वें स्थापना दिवस पर 1 दिसंबर को होने वाले आयोजन को लेकर बताया कि बीएसएफ का स्थापना दिवस का भव्य आयोजन जोधपुर में होने जा रहा है, जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य अतिथित्य में आयोजित होना संभावित है।
विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि ने भव्य परेड के लिए सहायक प्रशिक्षण केन्द्र की ट्रेनिंग टीम को बधाई दी और सभी नव-आरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवआरक्षकों के माता पिता व अभिभावक भी परेड में शामिल हुए व अपने बेटे के तन पर वर्दी देख माता पिता के सिर गर्व से ऊंचे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ठ प्रर्दशन के लिए नव-आरक्षक प्रियांशु तिवारी, नव-आरक्षक बिकास बारों, व नव-आरक्षक योगेश सिंह महर, सभी को अपने-अपने बैच में ओवर ऑल प्रथम स्थान हासिल करने के स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। नव-आरक्षक प्रियांशु तिवारी ने भव्य परेड का नेतृत्व किया व बेस्ट इन ड्रिल का पदक प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed