फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   45 year old swine flu positive lady died in jodhpur

प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 16 दिनों में 5 मौतें

Thu, 16 Mar 2017 08:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 16 Mar 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
45 year old swine flu positive lady died in jodhpur
Swine Flu - फोटो : amar ujala
राजस्थान में स्वाइन फ्लू ने एक बार फिर से अपने पैर पसार लिए हैं और 16 दिनों के भीतर 5 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। ताजा मामला कोटा से रिपोर्ट हुआ है, जहां स्वाइन फ्लू से ये दूसरी मौत है। बारां जिला निवासी 12 वर्षीया किशोरी का कोटा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसकी गुरूवार को मौत हो गई। इससे पूर्व जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव एक महिला ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू से जोधपुर से भी एक मौत की खबर गुरुवार को ही आई है, लेकिन सोजत की रहने वाली 45 वर्षीय भीखी देवी की मौत 12 मार्च को ही हो गई थी। स्वाइन फ्लू से इस मौत के बारे में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थय अधिकारी को 4 दिन बाद पता चला है। अब मेडिकल कॉलेज पर यह आरोप है कि उन्होनें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज की मौत से जुड़ी जानकारी छुपाई है। अब तक स्वाइन फ्लू से जोधपुर और कोटा में दो-दो और अजमेर में एक मौत रिपोर्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed