फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur: Who Is New Mayor Prasannchand Mehta? 54-Year Political Journey from ABVP to Civic Leadership

जोधपुर: दो बार भाजपा जिलाध्यक्ष रहे हैं नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्नचंद मेहता, जानें 5 दशक लंबा सियासी सफर

Fri, 25 Sep 2026 05:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 25 Sep 2026 05:29 PM IST
सार

ABVP से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले प्रसन्नचंद मेहता अब जोधपुर नगर निगम के महापौर हैं। पांच दशक के संगठनात्मक सफर में उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष से प्रदेश उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभाली और अब नगर निगम की कमान उनके हाथ में है।

विज्ञापन
Jodhpur: Who Is New Mayor Prasannchand Mehta? 54-Year Political Journey from ABVP to Civic Leadership
जोधपुर नगर निगम के नए महापौर प्रसन्नचंद मेहता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 1972 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले जोधपुर नगर निगम के नए महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष से लेकर भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी निभाने के बाद अब वे जोधपुर नगर निगम की कमान संभालेंगे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कारसेवकों के पहले जत्थे में भी वे शामिल रहे थे।

विज्ञापन


ABVP से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने के बाद वे भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय हुए और अलग-अलग स्तरों पर जिम्मेदारियां संभालते गए। वर्ष 1980 से 1985 तक उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के प्रथम जिलाध्यक्ष के रूप में काम किया। इसके बाद वर्ष 1997 में उन्हें भाजपा शहर जिला महामंत्री और वर्ष 1998 में शहर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।
विज्ञापन


दो कार्यकाल तक रहे शहर जिलाध्यक्ष
संगठन में लगातार सक्रियता के बाद वर्ष 1999 में प्रसन्नचंद मेहता को भाजपा शहर जिलाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने वर्ष 2004 तक लगातार दो कार्यकाल इस पद की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। लंबे संगठनात्मक अनुभव के चलते पार्टी में उनकी पहचान पुराने और अनुभवी नेताओं के तौर पर बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जोधपुर नगर निगम में कमल खिला: भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता बने नए मेयर, बहुमत का आंकड़ा पार कर सोलंकी को हराया

1992 में कारसेवा के लिए अयोध्या गए
प्रसन्नचंद मेहता वर्ष 1992 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा करने वाले पहले जत्थे में शामिल रहे थे। यह उनके राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है और भाजपा संगठन के साथ उनके लंबे जुड़ाव का भी हिस्सा रहा है।

2009 में लड़ा था मेयर का चुनाव
मेहता ने इससे पहले वर्ष 2009 में भी महापौर पद के लिए चुनाव लड़ा था। हालांकि उस चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद भी वे भाजपा संगठन में सक्रिय रहे और वर्ष 2020 से 2023 तक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।


चुनावों में निभाई अहम जिम्मेदारियां
प्रसन्नचंद मेहता को भाजपा संगठन ने कई चुनावों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपीं। उन्होंने जोधपुर लोकसभा चुनाव में प्रभारी के तौर पर काम किया। इसके अलावा पीपाड़ और बालोतरा नगरपालिका चुनावों में भी उन्हें चुनाव प्रभारी बनाया गया। वे जालौर, पाली और बीकानेर में भाजपा के जिला संगठन चुनावों के प्रभारी भी रहे। पार्टी ने उन्हें राजस्थान से बाहर हरियाणा में भी चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारी दी।

अब जोधपुर नगर निगम की कमान
लंबे संगठनात्मक अनुभव के बाद प्रसन्नचंद मेहता अब जोधपुर नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए हैं। महापौर चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र सोलंकी को हराया। मेहता को 53 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 46 वोट मिले। करीब पांच दशक से अधिक समय तक भाजपा संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब मेहता के सामने राजनीतिक संगठन से आगे बढ़कर शहर की स्थानीय प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालने की चुनौती है। सफाई, सड़क, यातायात, शहरी विकास और नगर निगम की व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दे उनके कार्यकाल में प्रमुख रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed