{"_id":"69cfd1115b62293fec0bf160","slug":"jodhpur-news-drugs-factory-running-on-rooftop-busted-md-worth-3-crore-seized-in-agtf-raid-accused-detained-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: छत पर चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री, एजीटीएफ के छापे में 3 करोड़ की एमडी बरामद, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: छत पर चल रही थी ड्रग्स फैक्ट्री, एजीटीएफ के छापे में 3 करोड़ की एमडी बरामद, आरोपी हिरासत में
Fri, 03 Apr 2026 08:09 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:09 PM IST
सार
जोधपुर में एजीटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छत पर चल रही इस लैब से करोड़ों की एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। अनुमान है कि आरोपी 60 किलो से अधिक एमडी ड्रग्स तैयार करने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
तीन करोड़ की एमडी ड्रग बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में नशामुक्ति अभियान के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने जोधपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में बनाड़ थाना क्षेत्र में एक मकान की छत पर संचालित इस फैक्ट्री से पुलिस ने 3.055 किलोग्राम तैयार एमडी ड्रग्स और 55.725 किलोग्राम खतरनाक रसायन बरामद किए हैं। जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से गणपतराम बेनीवाल (40) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 12 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए सांचौर के तस्करों आसुराम उर्फ लक्की और भाणु से सौदा किया था। उसने अपने घर को ही अवैध ड्रग्स निर्माण की लैब में बदल दिया था। बरामद रसायनों के आधार पर अनुमान है कि आरोपी 60 किलो से अधिक एमडी ड्रग्स तैयार करने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ajmer News: किराये के विवाद में हुई फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अवैध पिस्टल और 12 कारतूस बरामद
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने रात के समय मकान की घेराबंदी कर छत पर दबिश दी। वहां बल्ब की रोशनी में एमडी ड्रग्स सुखाई जा रही थी, जबकि आसपास केमिकल के ड्रम, इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे और अन्य उपकरण बिखरे पड़े थे, जिसे देख पुलिस टीम भी हैरान रह गई। बरामदगी में डाइक्लोरोमीथेन, मैक्स फाइन केम, डी-आयोनाइज्ड वॉटर सहित अन्य रसायन, इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा, बाल्टियां, स्टील के बर्तन और ड्रग्स तैयार करने व सुखाने के उपकरण मिले हैं।
इस ऑपरेशन में एएसआई राकेश जाखड़ और कांस्टेबल सुमेर सिंह की अहम भूमिका रही, जबकि तकनीकी सहयोग एएसआई रमेश कुमार यादव ने दिया। बनाड़ थानाधिकारी लेखराज और डीएसटी प्रभारी खेत सिंह की टीम ने भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमृत लाल जिनगर को सौंपी गई है। पुलिस अब मुख्य आरोपियों आसुराम उर्फ लक्की और भाणु की तलाश में जुटी है।