फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jodhpur girl thrashed shop owner for not fitting dress Rajasthan News

Rajasthan: युवती को ड्रेस फिट नहीं आई तो दुकान मालिक को बीच सड़क पर पीटा, कॉल कर घरवालों को बुलाया

Sat, 28 Jan 2023 11:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 28 Jan 2023 11:45 PM IST
सार

26 जनवरी को एक युवती दुकान से एक ड्रेस लेकर गई थी, फिट नहीं आने की बात पर उसका स्टाफ से विवाद हो गया। इसके बाद युवती ने अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में बुरी तरह मारपीट हुई।

विज्ञापन
jodhpur girl thrashed shop owner for not fitting dress Rajasthan News
बीच सड़क पर दो पक्षों में हुई मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक युवती ने डेस फिट नहीं आने पर दुकानदार के साथ जमकर मारपीट कर दी। युवती ने उसे बीच सड़क पर थप्पड़ मारे। घटना राजस्थान के जोधपुर जिले की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


सरदापुरा थाना पुलिस के अनुसार घटना शहर के सरदारपुरा बी रोड स्थित मन्नत सलेक्शन की है। 26 जनवरी को एक युवती यहां से एक ड्रेस लेकर गई थी, वह उसके फिट नहीं आई इसी बात को लेकर उसका स्टाफ से विवाद हो गया। युवती ने दुकानदार से ड्रेस खराब होने की शिकायत की तो उनमें कहासुनी शुरू हो गई। इससे गुस्साई युवती ने अपने परिजनों को बुला लिया। कुछ देर बाद दुकान पर पहुंचे परिजनों का भी दुकानदार से विवाद हो गया। इसके बाद वे एक दूसरे से भिड़ गए और मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन


दुकान के अंदर हो रहा विवाद सड़क पर पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। एक दूसरे को बीच सड़क पर जमकर पीट रहे लोगों की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने दुकान मालिक शाहरुख और सलमान के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने युवती और उसकेसाथ आए लोगों पर पचास हजार रुपये और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि इस मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed