फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jodhpur-animal-injection

178 लोगों को लगाए जानवरों के इंजेक्शन

Tue, 24 Jun 2014 03:13 PM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
jodhpur-animal-injection

यूनानी दार्शनिक अरस्तू ने जब कहा मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है तो शायद चिकित्सा विज्ञानी उनके ज़ेहन में नहीं रहे होंगे। मगर जोधपुर के सरकारी एमडीएच अस्पताल में जानवरों के लिए बने इंजेक्शन इंसानो को लगा दिए गए।

विज्ञापन


प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ दीपक वर्मा ने घटना की पुष्टि की और कहा कि अस्पताल में पहुंची मेरोपेनेम इंजेक्शन की खेप को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

साइड इफ़ेक्ट नहीं

jodhpur-animal-injection
जोधपुर के सरकारी एमडीएच अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि 178 इंजेक्शनों के इस्तेमाल में आने की जानकारी मिली है। उन्होंने आगे बताया कि ये इंजेक्शन गंभीर संक्रमण को ठीक करने में काम आते हैं।

डॉ वर्मा के मुताबिक, ''अभी किसी साइड इफ़ेक्ट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इन इंजेक्शनो में से सिर्फ एक ग्राम मात्रा ही इस्तेमाल में लाई गई है जबकि जानवरों को ज्यादा मात्रा में दवा दी जाती है।"

अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी तब मिली जब डॉ वर्मा एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण कर रहे थे।

मानव इस्तेमाल के लिए नहीं

jodhpur-animal-injection

निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों को वहां मेरोपेनेम इंजेक्शन मिला, जिस पर लिखा था कि यह मानव इस्तेमाल के लिए नहीं है। लेकिन जब तक यह गड़बड़ी पकड़ी गई, तब तक अनेक मरीज़ों पर पशुओं के लिए बने इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जा चुका था।

डॉ वर्मा कहते हैं, ''इसमें फ़ार्मासिस्ट के स्तर पर चूक सामने आई है। उसने बिना देखे ही सप्लाई ले ली। उसे हटा दिया गया है और जांच में औषधि निरीक्षक से मदद ली जा रही है।"

सरकारी अस्पतालों में सरकार ने मुफ्त दवा की व्यवस्था कर रखी है। इस इंजेक्शन की आपूर्ति इसी के तहत की गई थी।

बहरहाल, डॉक्टर अब ये कह कर मरीजों को तसल्ली दे रहे है कि इसका कोई नकारात्मक असर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed