फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   JJP Party leader Ajay Singh Chautala came on Nagaur Visit

Rajasthan: नागौर दौरे पर आए अजय सिंह चौटाला ने बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की जताई मंशा, कांग्रेस पर साधा निशाना

Tue, 06 Sep 2022 12:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 06 Sep 2022 12:35 PM IST
सार

अजय सिंह चौटाला ने नागौर वासियों को तेजाजी मंदिर को सौगात दिया है। उन्होंने कहा कि ये पूरा मंदिर संगमरमर से बनेगा। इसके लिए 5 करोड़ रुपए दे दिए हैं और मंदिर ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये दिए हैं।

विज्ञापन
JJP Party leader Ajay Singh Chautala came on Nagaur Visit
नागौर दौरे पर अजय सिंह चौटाला - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा के जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला नागौर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। चौटाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जननायक जनता पार्टी भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा और विधानसभा 2023 के चुनाव लड़ेगी। इस दौरान चौटाला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्यों ईडी और सीबीआई से डर रही है, जांच एजेंसियां अपनी कार्रवाई कर रही है। नागौर पहुंचे चौटाला पहले खरनाल गांव स्थित वीर तेजा मन्दिर नोखा के पैदल संघ के साथ चीमरानी गांव से खरनाल तक पैदल गए और तेजाजी के मंदिर के नमूने का लोकार्पण किया। इस दौरान हरियाणा सरकार के मंत्री अनूप धानक भी साथ थे। इसके बाद उन्होंने नागोर के मानासर स्थित श्री नाथूराम मिर्धा ग्रामोत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित छात्रावास का निरीक्षण किया और छात्रों और समाज के बंधुओं को संबोधित किया। इस दौरान चौटाला ने छात्रावास के लिए ई-लाइब्रेरी खोलने की घोषणा की। 

विज्ञापन


जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने मीडिया से बातचीत की। मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि तेजाजी का पूरा मंदिर मकराना की संगमरमर से निर्मित होगा। जिस फर्म को मंदिर बनाने का ठेका दिया है, उस फर्म को सबसे महंगे पत्थर उपयोग में लेने के लिए 5 करोड़ रुपए दे दिए हैं और मंदिर ट्रस्ट को एक करोड़ रुपए दिए हैं। चौटाला ने कहा कि मंदिर का जो कार्य है, उसको जल्द से जल्द पूरा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed