फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Strict instructions from Water Supply Minister, anyone who will not work will be transferred

Jhunjhunu News : जलदाय मंत्री की अधिकारियों को सख्त हिदायत, जो काम नहीं करेगा, उसका होगा तबादला

Sun, 08 Sep 2024 11:22 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 11:22 PM IST
सार

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि जलदाय विभाग के अधिकारियों की वजह से जनता में सरकार के प्रति गलत संदेश पहुंच रहा है। यदि अपने आपको नहीं सुधारा गया तो सीधे तबादला होगा।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Strict instructions from Water Supply Minister, anyone who will not work will be transferred
जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कस्बे में जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। बिट्स के सभागार में हुई बैठक में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने उपस्थित अधिकारियों से साफ कहा कि जलदाय विभाग के अधिकारियों की वजह से जनता में सरकार का गलत संदेश पहुंच रहा है।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें अभी 300 की संख्या में ट्रांसफर करने हैं, जो काम नहीं करेगा उसका ट्रांसफर होगा।

विज्ञापन


मंत्रीजी ने जिले में समस्याओं का निस्तारण करने की हिदायत दी और अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। साथ ही जनता के लिए संचालित सरकारी योजनाओं का समय पर कार्य करने व आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने की हिदायत भी दी। बैठक में झुंझुनू, सीकर, चूरू एवं नीम का थाना जिलों के जलदाय अधिकारियों ने भाग लिया। मंत्री ने अधिकारियों से आगामी गर्मी के मौसम के लिए कार्ययोजना बना कर जनवरी 2025 तक की तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में सूख चुके कुओं की समीक्षा करने, केबल पाइप आदि के अभाव में जनता को हो रही परेशानी को दूर करने की बात कही। मंत्री कन्हैयालाल समीक्षा बैठक के बाद हरियाणा के लिए रवाना हो गए। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, जिला मंत्री राजेश दहिया, संतोष अहलावत, विधायक पितराम सिंह काला, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, शुभकरण चौधरी, कैलाश डाडा, सुरेन्द्र सोनी, मुरलीमनोहर शर्मा, विक्रम रोहिल सहित संगठन से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजस्थान में पानी की समस्या सबसे ज्यादा है। जल से जुडे़ कार्य समय पर नहीं हुए और हम लोग यहीं पर पिछड़ गए। उन्होंने आगे कहा कि पिलानी क्षेत्र में पेयजल मुहैया करवाने के लिए सरकार वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है। करीब 36 करोड़ की लागत से मलसीसर से मंड्रेला होते हुए पिलानी को पानी मुहैया करवाने के लिए प्लानिंग चल रही है। अगले कुछ दिनों में टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। 


उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जलजीवन मिशन को गति नहीं देने का आरोप लगाते हुए जल्द ही योजना के कार्यों को पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार ने अच्छा कार्य किया है। उपचुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव में बड़े अंतर से भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed