{"_id":"69901cf723ed8ab9e40dcf4b","slug":"vehicles-in-rajasthan-deputy-chief-minister-premchand-bairwas-convoy-collided-all-safe-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1438-3950352-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले की गाड़ियां भिड़ीं, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले की गाड़ियां भिड़ीं, मचा हड़कंप
Sat, 14 Feb 2026 01:41 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झुंझुनूं
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:41 PM IST
सार
झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले में शनिवार सुबह हल्की टक्कर हुई। हादसा भाजपा नेता जेपी खटाना की कार और काफिले में चल रही एस्कॉर्ट वाहन के बीच हुआ।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले में शनिवार सुबह झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र में हल्की टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई और उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
जानें घटना का पूरा विवरण
घटना सुबह करीब 10:45 बजे हुई। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा गुढ़ागौड़जी स्थित एमजी ग्लोबल स्कूल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे। कार्यक्रम स्थल की दूरी लगभग 16 किलोमीटर थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफिला उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी भाजपा नेता जेपी खटाना अपनी कार लेकर काफिले के बीच में आ गए। खटाना पास के एक रिसॉर्ट में जाने के लिए अपनी गाड़ी मोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान काफिले में चल रही एस्कॉर्ट वाहन उनकी कार से टकरा गई।
पढ़ें- Jhunjhunu News: दो दिन पहले ही दुल्हन बनकर आई थी ससुराल, अब कमरे में फंदे से लटका मिला शव; फैली सनसनी
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि टक्कर उपमुख्यमंत्री की गाड़ी और काफिले में अन्य वाहनों से अलग एस्कॉर्ट वाहन और भाजपा नेता की कार के बीच हुई। दोनों वाहनों की हेडलाइट और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
सुरक्षाकर्मियों ने लिया हालात का जायजा
हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से काफिला कुछ समय के लिए रोका गया। सुरक्षाकर्मियों ने हालात का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि उपमुख्यमंत्री सहित सभी सदस्य सुरक्षित हैं। जांच और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद काफिला दोबारा रवाना हुआ। उपमुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एमजी ग्लोबल स्कूल, गुढ़ागौड़जी पहुंचे और मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।