{"_id":"6813a778ceba9f084300d876","slug":"unique-protest-after-many-assurances-water-supply-employees-arrived-to-repair-the-borewell-people-welcomed-them-by-playing-band-baja-the-face-of-the-employee-was-worth-seeing-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2899485-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: आश्वासन के बाद बोरवेल ठीक करने पहुंचे जलदाय कर्मचारी, लोगों ने बैंड-बाजा बजाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: आश्वासन के बाद बोरवेल ठीक करने पहुंचे जलदाय कर्मचारी, लोगों ने बैंड-बाजा बजाकर किया स्वागत
Thu, 01 May 2025 10:52 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 10:52 PM IST
सार
ग्रामीणों ने अलग-अलग धुनों से जलदाय कर्मचारियों का स्वागत किया। उन्हें अनूठे अंदाज में ताने भी मारे। ताकि गर्मी के दिनों में जलदाय कर्मचारी अपने कर्तव्य और आमजन की पीड़ा समझ सकें।
विज्ञापन
अनोखा विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में जलदायकर्मियों को उलाहना देने के लिए वार्ड के लोगों ने कर्मचारियों का अनूठा स्वागत किया। दरअसल, चिड़ावा कस्बे के अरड़ावतिया कॉलोनी में करीब आठ दिन पहले सांडों की लड़ाई में बोरवेल की पाइप और वॉल्व टूट गया था। इसे लेकर लगातार वार्ड के लोग जलदाय कर्मचारियों से गुहार लगा रहे थे। वहीं, पूरे इलाके में पानी सप्लाई बंद हो चुकी थी।
विज्ञापन
गर्मी का मौसम होने के बावजूद भी जलदाय कर्मचारी सिर्फ कोरे आश्वासन दे रहा था। तब जाकर क्षेत्र के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर पाइप और वॉल्व मंगवाया, जिसकी सूचना जब जलदाय विभाग के कर्मचारियों को लगी तो वो भी मौके पर पहुंचे। जब जलदाय विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो पिछले आठ दिनों से परेशान वार्ड के लोगों ने मौके पर ही एक बैंड बजाने वाले ग्रुप को बुलाया। बैंड बजाने वाला ग्रुप भी अपनी ड्रेस में सजकर पहुंचा और जमकर बैंड बजाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आरोपी को लाते समय हुआ हादसा, बीगोद थाने के सिपाही की मौत, दो पुलिसकर्मी सहित पांच घायल
विज्ञापन
अनूठे अंदाज में उलाहना दिया
अलग-अलग धुनों से इन जलदाय कर्मचारियों का स्वागत कर उन्हें अनूठे अंदाज में उलाहना दिया गया, ताकि गर्मी के दिनों में जलदाय कर्मचारी आमजन की पीड़ा समझें। इस मामले को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है तो वहीं कर्मचारियों ने सामान न होने का रोना रोया है।
यह भी पढ़ें: बंद पड़े बैंक खातों के माध्यम से 12 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी, जानें पूरा मामला
इस पर सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक पारीक बिट्टू ने सरकार से मांग की है कि जमीन में तो पानी सीमित है। लेकिन सरकार कम से कम सभी कार्यालयों में सामान तो उपलब्ध करवाए, ताकि पाइप लाइन, वॉल्व, मोटर आदि के अभाव में तो पानी की किल्लत न हो।