फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan Less than ten children enrolled in 229 schools Jhunjhunu some places number teachers children equal

Rajasthan: झुंझुनूं के 229 स्कूलों में दस से कम बच्चों का दाखिला, कुछ जगह शिक्षक और बच्चों की संख्या बराबर

Fri, 14 Jun 2024 06:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jun 2024 06:22 PM IST
सार

झुंझुनूं जिले के सरकारी स्कूलों में नामांकन का हाल बुरा है। आंकड़े खुद अधिकारियों के लिए शर्मनाक हैं। कहीं दो शिक्षकों पर चार बच्चे हैं तो कहीं शिक्षक और बच्चे दोनों दो-दो हैं। कहीं शिक्षक छह हैं तो पढ़ने वाले भी छह बच्चे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Less than ten children enrolled in 229 schools Jhunjhunu some places number teachers children equal
राजस्थान शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं के सरकारी स्कूलों में नामांकन का हाल बुरा है। आंकड़े खुद अधिकारियों के लिए शर्मनाक हैं। कहीं दो शिक्षकों पर चार बच्चे हैं तो कहीं शिक्षक और बच्चे दोनों दो-दो हैं। कहीं शिक्षक छह हैं तो पढ़ने वाले भी छह बच्चे ही हैं। जिम्मेदार अधिकारी भी नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे और न ही नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दे रहे हैं। जिले में कुल 229 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां दस-दस से कम नामांकन हैं। इतना होने के बावजूद जिला प्रशासन के अधिकारी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

विज्ञापन


पहला मामला...
राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बुधराम की ढाणी बुहाना में कुल सात पद स्वीकृत हैं। छह कर्मचारी कार्यरत हैं और एक पद खाली है। यहां छात्र-छात्राओं की संख्या कुल चार है।
विज्ञापन


यह दिए निर्देश...

  • कंप्यूटर लैब चालू करवाएं

  • नामांकन बढाएं

  • पोषाहार की नियमित जांच करें

  • हर ब्लॉक से उत्कृष्ट परफॉर्मेंस करने वाले दो अध्यापकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा

  • प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों का हर महीने मूल्यांकन होगा

  • माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए साप्ताहिक टेस्ट लिए जाएंगे

  • बच्चों के होमवर्क की नियमित जांच होगी

दूसरा मामला...
राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल अगूणी ढाणी सोलाना चिड़ावा में सात पद स्वीकृत हैं। कुल छह पद भरे हुए हैं। एक पद खाली है। छात्र-छात्राओं की संख्या भी कुल छह है। इनमें तीन छात्र और तीन छात्राएं हैं। इन जगहों की स्थिति ऐसी है...

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अलसीसर में 18

  • बुहाना में 17

  • चिड़ावा में 18

  • झुंझुनूं में 17

  • खेतड़ी में 28

  • मंडावा में 14

  • नवलगढ़ में 27

  • पिलानी में 18

  • सिंघाना में 17

  • सूरजगढ़ में 21

  • उदयपुरवाटी में 34

(दस से कम नामांकन वाले स्कूल)

कलेक्टर ने लगाई फटकार 

शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला निष्पादन समिति की बैठक में बुधवार को जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल काफी नाराज नजर आईं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कहा, बैठक में केवल पांच बिंदुओं की सूचना लेकर आ गए। कलेक्टर ने बैठक में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से विद्यालयों में संचालित आईसीटी लैब के बारे में पूछा तो बगलों में झांकने लगे, लैब के बारे में जानकारी नहीं दे पाए। झुंझुनूं शिक्षा अधिकारी सुभाष ढाका से इस पूरे मामले में जानकारी लेने के लिए फोन किया गया। लेकिन उन्होंने फोन उठाना भी उचित नहीं समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed