फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu crime news Jwellery worth lakhs of rupees stealed on the name of god

Jhunjhunu: भगवान मिलने का दावा, आस्था के नाम पर ठगी का नया तरीका, कुछ कदम चलते ही लाखों के गहने हुए चोरी

Sat, 31 Aug 2024 11:54 AM IST
Jhunjhunu Bureau झुंझुनू ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:54 AM IST
सार

झुंझुनूं में ठगी करने का नया तरीका सामने आया है। दो युवकों ने एक महिला के सामने भगवान मिलने का दावा किया। फिर लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए।  

विज्ञापन
Jhunjhunu crime news Jwellery worth lakhs of rupees stealed on the name of god
भगवान मिलने का दावा करते दो युवक

विस्तार

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में एक महिला को भगवान के दर्शन कराने का झांसा देकर लाखों के गहने ठगने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने महिला को आध्यात्मिक बातें करके गहने उतारने के लिए मना लिया और फिर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में 30 अगस्त को अंधविश्वास का सहारा लेकर एक महिला से लाखों की ठगी की घटना सामने आई है। 55 वर्षीय सरोज देवी, जो चिड़ावा कस्बे की निवासी हैं, रोजाना की तरह सुबह साढ़े आठ बजे पूजा की थाली लेकर मंदिर जा रही थीं। जब वह पिलानी रोड पर दुर्गा टॉकिज के पास पहुंचीं, तो दो युवकों ने उनसे रास्ता पूछने के बहाने बात शुरू की। 
विज्ञापन


सरोज देवी ने बताया कि युवकों ने रास्ता पूछने के बाद आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा शुरू कर दी। उन्हें ऐसा प्रतीत हुआ कि युवकों को उनके और उनके परिवार के बारे में पहले से जानकारी थी, क्योंकि वे उनके बच्चों के बारे में भी बातें करने लगे। इस जानकारी से सरोज देवी को उन पर भरोसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहने उतारकर पैदल चलोगी तो होंगे भगवान के दर्शन
ठगों ने सरोज देवी को भगवान के दर्शन कराने का एक "सीधा और सरल" तरीका बताया। उनमें से एक युवक ने अपने साथी से एक राहगीर को रोकने और कुछ दूर पैदल चलकर वापस आने के लिए कहा। जब वह व्यक्ति वापस लौटा, तो उसने दावा किया कि उसे भगवान के दर्शन हुए हैं। इसके बाद, ठगों ने सरोज देवी से कहा कि यदि वह भी भगवान के दर्शन करना चाहती हैं, तो उन्हें अपने गहने उतारने होंगे। सरोज देवी उनकी बातों में आ गईं और अपने कानों के कुंडल, चेन, और चार सोने की अंगूठियां उतारकर पूजा की थाली में रख दीं। उन्होंने बताया, "मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या जादू किया, लेकिन मैं उनके झांसे में आ गई।" जैसे ही सरोज देवी ने अपने गहने उतारे, ठगों ने मौका पाकर गहनों के साथ फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सरोज देवी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed