{"_id":"669ceceaa8e995423206c9fe","slug":"jhunjhunu-roadways-bus-coming-from-jaipur-suddenly-started-burning-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: अचानक जलने लगी जयपुर से आ रही रोडवेज बस, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: अचानक जलने लगी जयपुर से आ रही रोडवेज बस, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
Sun, 21 Jul 2024 04:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:41 PM IST
सार
रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। रोडवेज चालक की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
बस में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनू के मलसीसर इलाके के डाबला की ढाणी के पास चलती हुई रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई, लेकिन रोडवेज चालक की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। जैसे ही बस की वायरिंग में शॉट सर्किट से आग लगी वैसे ही ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे रोक कर सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतरा।
विज्ञापन
इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैली गई। सूचना के बाद मलसीसर थाने के एएसआई अशोक कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि चूरू डिपो की बस हनुमानगढ़ से जयपुर जा रही थी। डाबला की ढाणी के निकट अचानक बस के आगे के हिस्से में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद बस में आग लग गई।
विज्ञापन