फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Doctors removed the patient's right kidney instead of the infected one.

झुंझुनू किडनी कांड: इलाज के नाम पर जान से खिलवाड़, डॉक्टर ने संक्रमित की जगह निकाल दी मरीज की सही किडनी

Tue, 28 May 2024 03:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 28 May 2024 03:53 PM IST
सार

झुंझुनू में डॉक्टरों ने मरीज की संक्रमित किडनी की बजाय उसकी सही किडनी को बाहर निकाल दिया। मरीज को जब ऑपरेशन के बाद भी आराम नहीं मिला तो वह जयपुर के अस्पताल में जा पहुंची, जहां उसकी जांच की रिपोर्ट देखकर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Doctors removed the patient's right kidney instead of the infected one.
पीड़िता बानो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनू से डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में झुंझुनू का एक ऐसा मरीज भर्ती हुआ, जिसकी जांच में पता चला कि दूसरे अस्पताल में उसकी संक्रमित किडनी का इलाज करने के बजाय डॉक्टरों ने मरीज की सही किडनी बाहर निकाल दी। मरीज का संक्रमण जब ज्यादा बढ़ा तो ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने पूरे मामले को मैनेज करने की कोशिश की और मरीज के घर तक पहुंच गया।

विज्ञापन


जब बात नहीं बनी तो मरीज के घरवालों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल जाने से रोका और इलाज का पूरा खर्चा उठाने की बात कही। मरीज जब जयपुर के एसएमएस अस्पताल में आया तब जांच के बाद डॉक्टर को इस मामले का पता चला। उन्होंने तुरंत इस मामले की जांच के लिए एक बोर्ड का गठन किया। बोर्ड में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी के डॉक्टर से लेकर मेडिकल जूरिस्ट भी शामिल हैं। इस मामले में एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी को लिखित में शिकायत भी दी गई है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
ये पूरा मामला झुंझुनू के धनखड़ हॉस्पिटल का है, जहां मंडावा की रहने वाली 54 साल की मरीज बानो को पिछले दिनों स्टोन का दर्द लगातार हो रहा था। उन्होंने झुंझुनू के धनखड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय धनखड़ के पास चेक-अप करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा कि स्टोन के कारण बार-बार दर्द हो रहा है इसलिए किडनी को निकालना पड़ेगा। यदि किडनी को नहीं निकाला गया तो किडनी खराब हो जाएगी। बिना किडनी निकाले यह समस्या जिंदगी भर मरीज को झेलनी पड़ेगी।


सरकारी अस्पताल में जाने से किया मना
डॉक्टर संजय ने धनखड़ हॉस्पिटल में मरीज की 15 मई को सर्जरी की। 17 मई को मरीज की हालत खराब होने लगी और मरीज की समस्या बढ़ गई। मरीज के घरवालों ने जब डॉक्टर को इस बारे में बताया तो डॉक्टर संजय धनखड़ ने जयपुर के किसी अस्पताल में दिखाने को कहा। मरीज के घरवालों ने जब 21 मई को बानो को जयपुर में भर्ती करवाया तो मरीज की जांच में पूरे मामले का पता चला। डॉक्टरों ने बानो की बाईं किडनी निकाल दी, जबकि उसकी दाईं किडनी में संक्रमण था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच मेडिकल बोर्ड कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed