फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Impact of Amar Ujala news, administration gave notice to illegal labs and sought answers

Jhunjhunu : अमर उजाला की खबर का असर, नींद से जागा प्रशासन, अवैध लैबों को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा

Tue, 30 Jul 2024 02:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 02:15 PM IST
सार

सरकार चाहे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराने के लाख दावे करे, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल जुदा है। जिले में अधिकांश जांच लैब सरकारी मिलीभगत के कारण संचालित हैं और लोगों से जांच के नाम पर मनमाना पैसा वसूल कर रही हैं।

विज्ञापन
Jhunjhunu: Impact of Amar Ujala news, administration gave notice to illegal labs and sought answers
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिनों अमर उजाला ने आम जनता को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अवैध लैबों के खिलाफ खबर चलाई थी, इसके परिणामस्वरूप प्रशासन ने फिलहाल अवैध रूप से चलाई जा रही इन लैबों को नोटिस देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है।

विज्ञापन


अब यहां सवाल यह है कि जब इतने बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर अवैध जांचघर चलाए जा रहे थे और मनमानी फीस वसूल रहे थे, तब प्रशासन कहां था? क्यों तब ही कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका सीधा सा मतलब निकलता है कि कहीं ना कहीं लैब वालों को स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग का संरक्षण मिला हुआ है।
विज्ञापन


इनका कहना है

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मुकेश भूपेश का कहना है कि हमने अवैध रूप से चलाई जा रही सभी लैबों को दो दिन में सभी दस्तावेज पेश करने के निर्देश दे दिए हैं। दस्तावेज पेश नहीं करने पर तो लैब को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजकुमार डांगी का कहना है- मैंने खबर पढ़ते ही सभी को निर्देशित कर दिया है। हम पहले भी कई बार नोटिस दे चुके हैं, अब इनको आखिरी मौका दिया गया है अगर यह रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं तो इन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed