{"_id":"66443d74795126a8ac008bcf","slug":"jhunjhun-news-wanted-in-more-than-20-cases-bhediya-was-surrounded-by-the-police-got-scared-and-shot-himself-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: पुलिस के घेरे में घबराया भेड़िया, खुद के सिर में गोली मारी, बीस से ज्यादा मामलों में थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: पुलिस के घेरे में घबराया भेड़िया, खुद के सिर में गोली मारी, बीस से ज्यादा मामलों में थी तलाश
Wed, 15 May 2024 10:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 15 May 2024 10:13 AM IST
सार
लूट और अपहरण समेत बीस से ज्यादा मामलों में फरार चल रहे हरियाणा के गैंगस्टर ने पुलिस से घिरने पर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरियाणा पुलिस लंबे समय से उसके पीछे थी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के झुंझुनू जिले के सिंघाना थाना इलाके में खानुपर गांव के पास एक बदमाश ने पुलिस से घिरने पर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश संजय उर्फ भेड़िया हरियाणा का गैंगस्टर था और उस पर लूट व अपहरण सहित अनेक मामले दर्ज थे। हरियाणा पुलिस लंबे समय से उसे तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस बदमाश संजय उर्फ भेड़िया का काफी समय से पीछा कर रही थी। आरोपी की तलाश करते हुए पुलिस नारनौल की सीमा से लगे राजस्थान के झुंझुनू जिले के खानपुर गांव तक पहुंच गई थी। यहां बदमाश भेड़िया के मेहराणा के पास बूटीनाथ आश्रम में छिपे होने की सूचना थी।
विज्ञापन
पुलिस ने यहां चारों तरफ से घेराबंदी करके उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी थी। अपने को पुलिस से घिरा देखकर बदमाश ने खुद के सिर में गोली मार ली। घायल बदमाश को पुलिस सिंघाना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश संजय हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला था। बदमाश के खिलाफ लूट, अपहरण सहित 20 से अधिक मामले दर्ज थे। हरियाणा पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन