{"_id":"66bf51f9bcd599e2910dc882","slug":"doctor-boycotted-work-for-1-hour-demand-for-strict-punishment-to-those-accused-of-rape-and-murder-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2000197-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: डॉक्टरों ने किया एक घंटे का कार्य बहिष्कार, कोलकाता दुष्कर्म मामले के आरोपियों को सजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: डॉक्टरों ने किया एक घंटे का कार्य बहिष्कार, कोलकाता दुष्कर्म मामले के आरोपियों को सजा देने की मांग
Fri, 16 Aug 2024 07:45 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 07:45 PM IST
सार
कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म कर हत्या के विरोध में झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल के 73 डॉक्टर और 42 रेजिडेंट्स ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं में डॉक्टरों कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ घिनौनी हरकत को लेकर हाथों पर काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। साथ ही नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। डॉक्टर को न्याय दिलाने के साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन
डॉक्टर ने कहा, बेटियां पढ़-लिखकर समाज में सेवाएं प्रदान कर रही हैं। ऐसे समय में बेटियों के साथ असहनीय बर्बरता पूर्ण तरीके से बर्ताव दुखद एवं पीड़ादायक है। समाज, चिकित्सा कर्मियों और बेटियों का मनोबल तोड़ने वाली घटना हुई है। चिकित्सा कर्मियों पर निरंतर कार्य स्थल पर हमले होना बहुत ही चिंता का विषय है।
विज्ञापन
दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, चिकित्सा कर्मियों पर हमले को रोकने के लिए कठोर कानून बनाया जाए, समस्त संस्थानों में आपातकालीन इकाई में सुरक्षा व्यवस्था के प्रावधान लागू किए जाएं। साथ ही प्रत्येक संस्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन