फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rajasthan Civic Polls: Independent Candidate Attacked Before Voting in Chirawa, Heat Rises in Jhunjhunu

राजस्थान निकाय चुनाव: चिड़ावा में मतदान से पहले निर्दलीय प्रत्याशी पर हमला, झुंझुनू में गरमाया चुनाव का माहौल

Fri, 11 Sep 2026 01:03 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 01:03 PM IST
सार

निकाय चुनाव के दौरान एक ओर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हैं, तो दूसरी ओर चिड़ावा में मतदान से पहले प्रत्याशी पर कथित हमले से सियासी माहौल गरमा गया। जिले की 10 नगर पालिकाओं में आज 1 लाख 87 हजार 264 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Polls: Independent Candidate Attacked Before Voting in Chirawa, Heat Rises in Jhunjhunu
चिड़ावा में निर्दलीय प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को जिले की 10 नगर पालिकाओं में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें नजर आईं। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिले की 10 नगर पालिकाओं के कुल 277 वार्डों में 1,213 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 1 लाख 87 हजार 264 मतदाता इन प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए जिलेभर में 281 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


चिड़ावा में मतदान से पहले प्रत्याशी पर हमला
मतदान शुरू होने से कुछ समय पहले चिड़ावा में हमले की घटना सामने आने से चुनावी माहौल गरमा गया। जानकारी के अनुसार चिड़ावा के वार्ड नंबर 28 से निर्दलीय प्रत्याशी अशोक शर्मा पर कोर्ट रोड के पास बाइक सवार तीन युवकों ने कथित तौर पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: बाड़मेर में वोट मांगने को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिला के थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल


बताया जा रहा है कि युवकों ने पहले अशोक शर्मा की बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद उनके साथ मारपीट की। घटना में अशोक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए झुंझुनू जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। हमला चुनावी रंजिश के चलते हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल जिलेभर में मतदान प्रक्रिया जारी है और पुलिस-प्रशासन की नजर संवेदनशील क्षेत्रों पर बनी हुई है। अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं कि 10 नगर पालिकाओं में मतदाता किस प्रत्याशी के पक्ष में अपना जनादेश देते हैं और किन उम्मीदवारों के सिर जीत का ताज सजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed