फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Accused of robbery of Rs 4 lakh after hitting Thar vehicle arrested in jhunjhunu

Jhunjhunu News: थार गाड़ी से टक्कर मारकर चार लाख की लूट का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 12:41 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2024 12:41 PM IST
सार

Jhunjhunu: झुंझुनू डीएसटी व मंडावा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी चार लाख रुपए की लूट के मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Accused of robbery of Rs 4 lakh after hitting Thar vehicle arrested in jhunjhunu
20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

झुंझुनू डीएसटी व मंडावा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी चार लाख रुपए की लूट के मामले में करीब तीन महिने से फरार चल रहा था। मण्डावा थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि गिरफ्तारी आरोपी मुकुन्दगढ़ थाना क्षेत्र के नाहरसिंघानी गांव का विकास महला पुत्र जगदीश प्रसाद है।
विज्ञापन


आरोपी ने अपने साथियां के साथ मिलकर 6 मई 2024 को कोलाली निवासी समीर कायमखानी के बाइक को टक्कर मारकर 4 लाख रूपए लूट लिए थे। पीड़ित झुंझुनूं से मण्डावा जा रहा था। इस दौरान मण्डावा थाना क्षेत्र के तेतरा बस स्टैंड के पास थार गाड़ी से टक्कर मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में पीड़ित ने मण्डावा थाना में रिपोर्ट दी थी। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में पूर्व में राहुल सैनी, संदीप कुमार उर्फ संदीप तथा आसीफ के गिरफ्तारी कर चुके है। आरोपी विकास महला फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार इनाम घोषित किया था। आरोपी को पकड़ने में डीएसटी टीम के कॉस्टेबल बुलेश कुमार व अंकित ओला का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed