{"_id":"5b01397f4f1c1bd6408b681c","slug":"jhunjhunu-tagore-school-given-homework-to-parents-instead-of-students-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस स्कूल ने बच्चों की बजाय अभिभावकों को दिया ऐसा होमवर्क, जानकर आप हो जाएंगे खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस स्कूल ने बच्चों की बजाय अभिभावकों को दिया ऐसा होमवर्क, जानकर आप हो जाएंगे खुश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 20 May 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में झुंझुनूं के टैगोर स्कूल ने एक खास पहल की है। यहां स्कूल संचालकों की ओर से इस बार गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को होमवर्क ना देकर उनके अभिभावकों अनोखा टास्क दिया गया है।
विज्ञापन
इस टास्क में अभिभावकों को कहा गया है कि वे इस बार की छुट्टियों में अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा वक्त दें। बच्चों को मोबाइल की दुनिया से दूर रखें और दादा-दादी के पास अधिक समय बिताने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
इसके साथ ही बच्चों को श्रम का महत्व समझाएं, अपने आसपास साफ-सफाई के लिए प्रेरित करें, उनके साथ खाना खाएं,उन्हें अपने खाने की प्लेट धुलने को कहें और जिम्मेदार बनाने का प्रयास करें। स्कूल संचालकों ने होमवर्क पर ऐसे 13 बिन्दुओं पर आधारित एक पत्र पहले से ही तैयार कर लिया था।
विज्ञापन
इस बारे में स्कूल की एकेडमिक डायरेक्टर पलक अहलावत ने कहा कि बच्चों और पैरेंट्स दूरियां आ रही हैं। बच्चे ज्यादातर वक्त मोबाइल, इंटरनेट पर बिता रहे हैं। वह दादा-दादी के पास ज्यादा नहीं बैठते। इस वजह से कई तरह की विषमताएं पैदा हो रही हैं। रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं। इससे बच्चे अपनी बात पैरेंट्स से शेयर तक नहीं करते। हमने अपने सभी छात्रों के यहां यह होमवर्क पत्र भेजा है।