{"_id":"65c503b8bfde727cc80ab1ea","slug":"jhunjhunu-on-instructions-of-collector-municipality-and-administration-made-15-day-action-plan-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: चिड़ावा की बदलने लगी तस्वीर, कलेक्टर के निर्देश पर नपा और प्रशासन ने बनाया 15 दिन का एक्शन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: चिड़ावा की बदलने लगी तस्वीर, कलेक्टर के निर्देश पर नपा और प्रशासन ने बनाया 15 दिन का एक्शन प्लान
Thu, 08 Feb 2024 10:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:09 PM IST
सार
झुंझुनूं जिले में चिड़ावा शहर की तस्वीर बदलने लगी है। जिला कलेक्टर के निर्देशों पर नगर पालिका और प्रशासन ने 15 दिन का एक्शन प्लान बना लिया है। साथ ही सफाई का विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
चिड़ावा में सफाई कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देशों पर चिड़ावा उपखंड प्रशासन और नगर पालिका ने चिड़ावा शहर को स्वच्छ व साफ बनाने के लिए 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया है। उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि शहर में गंदगी वाले स्थान चिह्नित किए गए हैं, जिनकी सफाई के लिए नगर पालिका कार्मिकों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि सार्वजनिक शौचालयों पर सफाई कर्मचारी का नाम और मोबाइल नंबर लिखे जा रहे हैं। ताकि सफाई नहीं होने पर आमजन भी कर्मचारी को कह सकें और जवाबदारी भी तय की जा सके। नगरपालिका का कौन सा कर्मचारी, कहां सफाई करेगा, यह ड्यूटी तय की गई है। ताकि सफाई नहीं मिलने पर जवाबदेही तय की जा सके। सफाई अभियान में अब तक बस स्टैंड समेत कई स्थानों की सफाई हो चुकी है, जिससे शहर की तस्वीर अब बदलती नजर आ रही है।
विज्ञापन
आमजन की समस्याओं का समय पर करें समाधान : सीईओ चौधरी
ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी द्वारा गुरुवार को ब्लॉक सूरजगढ़ एवं बुहाना पहुंचकर की जा रही जनसुनवाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ चौधरी ने कहा कि आमजन की समस्या को सुनकर समय पर समाधान करना हम सबका दायित्व है। कई बार देखा गया है कि स्थानीय स्तर पर पीड़ित को राहत नहीं मिलने पर वह मजबूरन जिला स्तर पर जाते हैं। स्थानीय स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारियों की यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
जनसुनवाई के बाद सीईओ चौधरी द्वारा ग्राम पंचायत बुहाना में निर्माणाधीन अंबेडकर भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता रखते हुए दस दिवस में कार्य पूर्ण कराने विकास अधिकारी बुहाना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जवाहर चौधरी द्वारा सूरजगढ़ पंचायत समिति की मॉडल ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत काजड़ा का निरीक्षण करने पर कार्यों की गुणवत्ता अच्छी पाई जाने पर तारीफ कर अपूर्ण कार्य को समय पर पूर्ण करने के लिए सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।