{"_id":"652021e231a52cacd50cfcad","slug":"jhunjhunu-news-woman-dies-due-to-gas-cylinder-explosion-in-bhuriwas-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: भूरीवास में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से महिला की मौत, रसोई घर की टाइल्स तक टूट गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: भूरीवास में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से महिला की मौत, रसोई घर की टाइल्स तक टूट गई
Fri, 06 Oct 2023 08:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 06 Oct 2023 08:34 PM IST
सार
Jhunjhunu News: राजस्थान में झुंझुनूं जिले के भूरीवास में हादसा हुआ है। हादसे में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से एक महिला की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि रसोई घर की टाइल्स तक टूट गई।
विज्ञापन
मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं में बुहाना उपखंड के भूरीवास गांव में एक घर में गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया, जिसके कारण एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भूरीवास गांव में सुरेश कुमार की पत्नी सुनीता सुबह चाय बनाने के लिए जैसे ही रसोई में जाने के बाद बल्ब को ऑन किया तो तेज धमाका हुआ। रसोई की टाइल्स सहित अन्य धमाके के साथ टूट गया और सुनीता बुरी तरह इस धमाके में घायल हो गई।
घायल महिला को पहले बुहाना के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जयपुर ले जाते समय घायल सुनीता देवी ने दम तोड़ दिया। घर की रसोई में रखे सिलेंडर में से गैस लीकेज होने से हादसा होने की आशंका है। तेज धमाके की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन